-
गुरु, 18 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Washim »
- Washim Mahakali Sansthan Meeting Gajanan Mauli Social Religious Campaign
धार्मिक व सामाजिक कार्यों को बढ़ावा देने का संकल्प, वाशिम में महाकाली संस्थान की बैठक संपन्न
Washim Mahakali Sansthan News: वाशिम के कासोला देव गांव में महाकाली संस्थान की बैठक में धार्मिक और सामाजिक कार्यों को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया।

Mahakali Sansthan (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Washim Social Awareness Program News: ग्राम कासोला देव में महाकाली संस्थान की ओर से गजानंद माऊली के मार्गदर्शन में आयोजित बैठक में देशभर से बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित हुए। बैठक में धार्मिक गतिविधियों के साथसाथ विभिन्न सामाजिक उपक्रमों को और अधिक गति देने का सर्वसम्मति से संकल्प लिया गया। संस्था के अध्यक्ष एवं मातंग ऋषि आश्रम धर्मपीठ के धर्मगुरु परमपूज्य गजानंद माऊली ने जानकारी दी कि आने वाले दिनों में राज्य के मुख्यमंत्री तथा दोनों उपमुख्यमंत्री संस्था का दौरा करेंगे।
उन्होंने संस्थान के विकास कार्यों और सामाजिक दायित्वों की जानकारी देते हुए भक्तों से अपेक्षाएं भी व्यक्त कीं। संस्थान में महाकाली की मूर्ति की स्थापना की जाएगी, जो एक शक्ति पीठ होगी। यह स्थान रामायण काल में शबरी माता का आश्रम रहा है।
महाकाली शक्ति पीठ स्थापना की तैयारी
उन्होंने बताया कि संस्था के माध्यम से वर्षों से नशा मुक्ति, अंधविश्वास उन्मूलन, गोहत्या पर रोक, गोसेवा, जीवन रक्षा, सामूहिक विवाह समारोह, पर्यावरण जागरूकता, पौधारोपण, योगप्राणायाम, पशुबलि प्रथा बंद करना, शिक्षा सेवा, युवा प्रबोधन, सनातन धर्म जनजागरण अभियान, आध्यात्मिक ज्ञान, अनाथों को कन्यादान, अन्नदान, वस्त्रदान जैसी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
‘गाड़ी समेत जला देंगे…’ संजय देशमुख की बगावत की खबरों पर भड़के ठाकरे गुट के कार्यकर्ता, वाशिम में दी चेतावनी
बकाल परिवार मौत मामला: आत्महत्या के लिए उकसाने पर 4 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
सोमवती अमावस्या पर भगवान महाकाल दरबार में उमड़ा आस्था जनसैलाब, 2.61 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
महाकाल के भक्तों के लिए बुरी खबर! शाही सवारी में शामिल नहीं होगा ‘श्यामू’, सामने आई बड़ी वजह, देखें VIDEO
साथ ही गांवगांव जाकर समाज प्रबोधन और घर वापसी जैसे अभियान भी बड़े पैमाने पर चल रहे हैं। गजानंद माऊली ने सभी भक्तों से समाज के लिए अच्छे कार्यों में जीवन समर्पित करने का आह्वान किया और कहा कि नशा मुक्ति आंदोलन समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
ये भी पढ़े: मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
सामाजिक उपक्रमों पर जोर
तेलंगाना में नशा मुक्ति का प्रभाव तेलंगाना से आए सुरेश अन्ना ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि गजानंद माऊली के मार्गदर्शन से हजारों लोग नशा मुक्त हो चुके हैं और कई परिवार घर लौट आए हैं। उन्होंने भाव व्यक्त की कि तेलंगाना की धरती उनके पवित्र चरणों से धन्य हो गई है।
बैठक में वरिष्ठ गुरुबंधु रत्ने महाराज, नीलेश सोमानी, सुरेश अन्ना, अविश दारकेकर, गौरव येलने, पवन पाटिल जाधव आदि ने अपने विचार रखे। संचालन अविश दारकेकर ने किया। बैठक में महाराष्ट्र के साथसाथ तेलंगाना और अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए।
Washim mahakali sansthan meeting gajanan mauli social religious campaign
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जीतू पटवारी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा पत्र, आदिवासियों की समस्याओं की ओर ध्यान देने की मांग
Jun 18, 2026 | 12:58 PMऋतब्रत भट्टाचार्य ही रहेंगे बंगाल में विपक्ष के नेता, हाई कोर्ट ने स्पीकर के फैसले पर नहीं लगाई रोक
Jun 18, 2026 | 12:58 PMUS Iran Deal: डील मास्टर डोनाल्ड ट्रंप को ईरान ने ऐतिहासिक शांति समझौते में कैसे दी बड़ी मात, जानें कुछ जरूरी
Jun 18, 2026 | 12:55 PMबरगी डैम हादसे के बाद केंद्र सख्त, IWAI ने राज्यों को दिए कड़े निर्देश, वाटर टूरिज्म स्थलों पर बढ़ेगी सुरक्षा
Jun 18, 2026 | 12:35 PM2027 में फिर मिलेगा जनता का समर्थन: केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर Jayant Chaudhary ने गिनाईं उपलब्धियां
Jun 18, 2026 | 12:33 PMफेल हुआ ठाकरे गुट की घर वापसी का प्लान, व्हिप के बावजूद संसदीय दल की बैठक को बागियों ने दिखाया ठेंगा
Jun 18, 2026 | 12:31 PMShahid Kapoor Film: रिलीज से पहले ही ‘कॉकटेल 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग में की करोड़ों की कमाई
Jun 18, 2026 | 12:28 PMवीडियो गैलरी

क्या शिवसेना में बगावत बन चुकी है परंपरा? 1991 से 2026 तक विद्रोह की पूरी टाइमलाइन- VIDEO
Jun 17, 2026 | 11:04 PM
अयोध्या में महिलाओं की निजता पर भी टैक्स? सरयू घाट के चेंजिंग रूम का यह सच जानकर भड़क उठे लोग, देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 09:44 PM
इंदौर में ₹29 लाख की लूट का मास्टरमाइंड निकला फौजी, वारदात के बाद गया मंदिर; पुलिस ने किया गिरफ्तार, VIDEO
Jun 17, 2026 | 09:29 PM
अगर हमें सुरक्षा नहीं मिली तो… UP के वकीलों का फूटा गुस्सा, प्रयागराज में निकाला जुलूस; देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 09:13 PM
नाविकों की मौत से ट्रेड डील तक, 16 महीने बाद आमने-सामने मोदी-ट्रंप! किन मुद्दों पर होगी चर्चा?
Jun 17, 2026 | 07:31 PM
रांची में RSS कार्यालय पर हुआ हमला, पेट्रोल बम से कार्यालय जलाने की साजिश! देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 02:36 PM














