वाशिम: 14 वर्षीय लड़कियों के लिए विशेष HPV टीकाकरण मुहिम शुरू; जिला शल्य चिकित्सक ने किया अभियान का शुभारंभ
वाशिम में एचपीवी टीकाकरण मुहिम का आयोजन, गर्भाशय मुख कैंसर से सुरक्षा के लिए 14 वर्ष की लड़कियों को वैक्सीन दी जाएगी।
Washim Health News: वाशिम में गर्भाशय मुख कैंसर से बचाव के लिए महाराष्ट्र शासन के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग की ओर से राज्यभर में विशेष एचपीवी HPV टीकाकरण मुहिम शुरू की गई है।
इस मुहिम के तहत जिला शल्य चिकित्सक डॉ. अनिल कावरखे ने स्वयं पात्र लाभार्थियों को टीका लगाकर पालकों से अपनी 14 वर्षीय बेटियों के स्वास्थ्य हेतु इस अभियान में शामिल होने का आवाहन किया। यह वैक्सीन केवल उन लड़कियों को दी जा रही है जो 14 वर्ष की हो चुकी हैं लेकिन 15 वर्ष की नहीं हुई हैं।
राज्य में यह विशेष मुहिम कुल 90 दिन तक चलेगी। इसमें गार्डासिल4 वैक्सीन की एक डोज दी जाती है। सभी लाभार्थियों का पंजीकरण और प्रमाणपत्र प्रक्रिया यूविन UWIN डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
Washim News: वाशिम में ओबीसी मंडल यात्रा का भव्य स्वागत, जाति आधारित जनगणना की मांग तेज
दमदार बारिश से वाशिम के जलाशयों लबालब भरें, 77 परियोजनाओं में 21.86% जलभंडार
Washim News: 2 लाख रुपये तक कर्ज माफ, जिलाधिकारी ने किसानों से आधार सत्यापन पूरा करने की अपील की
प्यार में रोड़ा बना पति तो रास्ते से हटाया! वाशिम पुलिस ने बेनकाब किया खूनी खेल, पत्नी समेत 2 अरेस्ट
टीकाकरण पूरी तरह स्वैच्छिक है और इसके लिए पालकों की लिखित या डिजिटल सहमति आवश्यक है। लाभार्थी लड़कियाँ भूखी न हों, इसके लिए सेशन स्थल पर नाश्ते की व्यवस्था भी की गई है। वैक्सीनेशन के बाद कुछ समय तक केंद्र पर रहना अनिवार्य है।
यह टीका जिले के सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों जिला अस्पताल, उपजिला अस्पताल, ग्रामीण अस्पताल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक उपलब्ध रहेगा। किसी भी शंका के समाधान हेतु हेल्पलाइन क्रमांक 104 जारी किया गया है।
इस अवसर पर PHN भालेराव, स्वास्थ्य निरीक्षक नितिन व्यवहारे, नर्सिंग ऑफिसर आशितोष धडे और अंजलि उपस्थित रहे।
