ज्ञानेश कुमार हटाओ-वोट चोरी बचाओ, कांग्रेस के नारों से गूंजा वाशिम, चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली की जांच की मांग

Voter List Controversy: वाशिम में कांग्रेस ने SIR प्रक्रिया और मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरना दिया।
washim congress protest sir voter list
वाशिम कांग्रेस प्रदर्शन(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Washim Congress Protest: चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं तथा विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को वाशिम में विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजू चौधरी के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना आंदोलन आयोजित किया गया तथा राष्ट्रपति और चुनाव आयोग के नाम जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा गया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कार्यों की जांच कर उनके विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई। ज्ञापन में कांग्रेस ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग को स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से कार्य करना चाहिए, लेकिन एसआईआर प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची से नाम हटाने, नए मतदाताओं के पंजीकरण में कथित गड़बड़ियों तथा चुनाव आयोग की सूचना प्रौद्योगिकी प्रणाली के केंद्रीकरण को लेकर गंभीर प्रश्न खड़े हुए हैं।

वाशिम में कांग्रेस का प्रदर्शन

कांग्रेस नेताओं ने ज्ञापन में दावा किया कि कुछ राज्यों में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं तथा मतदाता आंकड़ों में असामान्य वृद्धि के मामलों की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट की जानी चाहिए।

पार्टी ने मीडिया में प्रकाशित विभिन्न रिपोर्टों का हवाला देते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त के निर्णयों और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली की स्वतंत्र जांच की मांग की। ज्ञापन में कहा गया है कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए संबंधित प्रकरणों की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।

washim congress protest sir voter list
नागपुर MLC चुनाव: देवेंद्र फडणवीस और नितिन गडकरी समर्थकों में फंसा पेच, क्या BJP देगी नया सरप्राइज

मतदाता सूची और SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

इसके साथ ही कांग्रेस ने एसआईआर प्रक्रिया को निरस्त करने, मतदाता सूची से हटाए गए नामों को पुनः शामिल करने तथा चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली की समीक्षा कराने की मांग भी उठाई। धरना आंदोलन के दौरान कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता काले वस्त्रों में नजर आए।

प्रदर्शनकारियों ने काली टी-शर्ट, काली टोपी, काला दुपट्टा तथा काले रिबन धारण कर विरोध दर्ज कराया, जबकि महिला कार्यकर्ताओं ने काली साड़ियां पहनकर आंदोलन में भाग लिया। ढोल-नगाड़ों और नारों के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में एकत्र हुए और लोकतांत्रिक प्रक्रिया की पारदर्शिता बनाए रखने की मांग की।

washim congress protest sir voter list
नासिक से मुंबई निकला आदिवासी छात्रों का उलगुलान मोर्चा, पुलिस से झड़प के बाद 15 हिरासत में

जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

इस अवसर पर महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एड. दिलीप सरनाईक, चंद्रकांत साठे, जावेद सौदागर, राजू वानखेडे, सोनाली लांडगे, मधुकर जुमडे, किसन मस्के, परसराम भोयर, गजानन गोटे, विजय देशमुख, रामनाथ राठोड, रामेश्वर देवकर, नंदा गनोदे, मनीष भालेराव, भीमराव लोखंडे, दिलीप देशमुख, इफ्तिकार पटेल, गजानन राठोड, संजय शिंदे, अरविंद लाठिया, राजीक शेख, योगेश बली, सागर गोरे, सय्यद आजम, शेख नजीर, उदेभान लांडगे, अमोल धोटे, जय चव्हाण, सय्यद गुलाब, समाधान माने, गजानन भोने, आमिर खान पठान, दादाराव देशमुख, सुभाष देवहंस, डॉ. ज्ञानदेव गायकवाड, डॉ. तसलीम शेख सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन उज्ज्वल देशमुख ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन सुरेश रत्नपारखी ने किया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com