Washim News: आगामी जनगणना 2027 की पृष्ठभूमि पर 8 अप्रैल को वाशिम के काटा और वाशिम शहर के सिविल लाइन क्षेत्र में क्षेत्रीय प्रशिक्षकों का प्रत्यक्ष प्रात्यक्षिक उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ. इस पहल के माध्यम से नागरिकों को जनगणना प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी गई. जिलाधिकारी योगेश कुंभेजकर ने स्वयं घरघर जाकर नागरिकों से संवाद किया और आगामी रजिस्ट्रेशन में सक्रिय सहयोग करने की अपील की.
उन्होंने कहा कि जनगणना देश की नियोजन प्रक्रिया की रीढ़ है और सही जानकारी देना अत्यंत आवश्यक है. प्रशिक्षण के दौरान क्षेत्रीय प्रशिक्षकों ने घरघर जाकर डेटा संग्रहण की विधि, पूछे जाने वाले प्रश्न और डिजिटल साधनों के उपयोग का प्रस्तुतिकरण किया.
जनगणना अधिकारी एवं निवासी उपजिलाधिकारी विश्वनाथ घुगे, परिविक्षाधीन तहसीलदार आकाश वर्मा, नीलेश पलसकर, चार्ज अधिकारी नीलेश गायकवाड, मास्टर ट्रेनर डॉ. राजेश गवई, कार्तिक गडलिंग, मालेगांव तहसीलदार दीपक पुंडे, जिला समन्वयक शशांक रूखने, नायब तहसीलदार साहेबराव नप्ते सहित कई अधिकारी उपस्थित थे.