Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वाशिम में बढ़ा तापमान, हीटस्ट्रोक से बचाव के लिए सतर्क रहने की अपील

  • Author By manoj choubey | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Mar 21, 2026 | 06:01 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Washim  News: पिछले दो सप्ताह से अचानक तापमान बढ़ने के कारण वाशिम जिला भी गर्मी के मामले में अग्रणी हो गया है.इस वर्ष भी तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है. नागरिकों को हीटस्ट्रोक से बचाव के लिए सावधान रहना चाहिए, ऐसा प्रतिपादन जिलाधिकारी योगेश कुंभेजकर ने किया.

20 मार्च को जिलाधिकारी कार्यालय के राजे वाकाटक सभागृह में आयोजित जिला आपदा व्यवस्थापन प्राधिकरण की बैठक में वे बोल रहे थे. इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी अर्पित चौहान, निवासी उपजिलाधिकारी विश्वनाथ घुगे, जिला शल्य चिकित्सक डॉ. अनिल कावरखे, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पी. एस. ठोंबरे, जिला आपदा व्यवस्थापन अधिकारी शाहू भगत समेत विभिन्न विभागों के प्रमुख उपस्थित थे.

जिलाधिकारी ने कहा कि दिन और रात में गर्मी बढ़ रही है, जिससे हीटस्ट्रोक का खतरा है. प्रशासन को तैयार रहना होगा. कार्यस्थलों पर ठंडे पानी की व्यवस्था की जाए, दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक कोई कार्यक्रम न रखा जाए, छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार नागरिकों का विशेष ध्यान रखा जाए.स्वास्थ्य प्रणाली को अलट रखें शिक्षा विभाग को स्कूल और आंगनबाड़ी का समय बदलने के निर्देश दिए जाएँ और स्वास्थ्य प्रणाली को अलर्ट रखा जाए.

सम्बंधित ख़बरें

मैंग्रोव बचाओ या दिखावा? निरीक्षण में नदारद समिति, शिकायतों पर उठे गंभीर सवाल

22 मार्च : विश्व जल दिवस विशेष, आज भी सिर पर मटका रख मिलों दूर से पानी लाने का संघर्ष !

नवीकरणीय ऊर्जा एवं भंडारण नीति को मंजूरी, 2035 तक 100 गीगावॉट क्षमता का लक्ष्य

पश्चिम रेलवे के वसई रोड एवं विरार स्‍टेशनों के बीच ब्‍लॉक, प्रभादेवी स्टेशन पर मेजर ब्लॉक

सीईओ अर्पित चौहान ने ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की सप्लाई, छाया की व्यवस्था और जागरूकता अभियान पर जोर दिया. निवासी उपजिलाधिकारी घुगे ने बताया कि जिला आपदा व्यवस्थापन प्रणाली पूरी तरह तैयार है और कंट्रोल रूम सक्रिय रखा जाएगा.

उन्होंने नागरिकों को सलाह दी कि अधिक पानी पिएँ, प्यास न लगने पर भी हर आधे घंटे में पानी लें, बाहर जाते समय सिर ढकें, हल्के और हवादार कपड़े पहनें, यात्रा में पानी साथ रखें और कमजोरी, सिरदर्द, अधिक पसीना जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.

मवेशियों को छांव में रखें और उन्हें पर्याप्त पानी दें. आपात स्थिति में तुरंत मदद देने के लिए नियंत्रण कक्ष सक्रिय रहेगा. नागरिकों से अपील की गई है कि वे शिकायत या जानकारी हेतु दूरध्वनि क्रमांक 07252234238 और मोबाइल नंबर 8379929415 पर संपर्क करें.

Vigilant about heatstroke prevention

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 21, 2026 | 05:35 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Washim News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.