वाशिम में सांसद संजय देशमुख की प्रतीकात्मक प्रतिमा पर जूते बरसाए, शिवसेना UBT का विरोध

Shiv Sainik Protest: वाशिम के पाटणी चौक में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के कार्यकर्ताओं ने सांसद संजय देशमुख के कथित दल बदल की चर्चाओं के विरोध में जूते मारो आंदोलन किया।
shiv sena ubt protest against mp sanjay deshmukh washim
Sanjay Deshmukh (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Yavatmal Washim Lok Sabha: यवतमाल- वाशिम लोकसभा क्षेत्र के शिवसेना उद्धव बालासाहब ठाकरे के सांसद संजय देशमुख से जुड़ी मौजूदा राजनीतिक गतिविधियों और उनके कथित दल बदल की चर्चाओं को लेकर गुरुवार को वाशिम के पाटणी चौक में शिवसेना यूबीटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सांसद संजय देशमुख की प्रतिमा को प्रतीकात्मक जूते मारकर अपना विरोध जताया। हाल के दिनों में ऐसी अटकलें तेज हुई हैं कि ठाकरे गुट के कुछ सांसद शिंदे गुट के संपर्क में हैं। इन चर्चाओं में यवतमालवाशिम के सांसद संजय देशमुख का नाम सामने आने के बाद कार्यकर्ताओं में नाराजगी दिखाई दी।

वाशिम में राजनीतिक घमासान

आंदोलनकारियों ने कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ जनप्रतिनिधियों को चुना है, उन्हें मतदाताओं की भावनाओं और पार्टी की निष्ठा को ठेस नहीं पहुंचानी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि पार्टी से गद्दारी करने वालों के खिलाफ जनता का आक्रोश और अधिक बढ़ेगा। इस अवसर पर शिवसेना यूबीटी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे के नेतृत्व पर पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए पार्टी को तोड़ने वाली राजनीति और दलबदल की प्रवृत्तियों की कड़ी निंदा की।

सांसद संजय देशमुख के खिलाफ शिवसेना UBT का प्रदर्शन

आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि वे शिवसेना यूबीटी के साथ मजबूती से खड़े हैं और किसी भी प्रकार के दल बदल का विरोध करेंगे। इस आंदोलन में शिवसेना जिला प्रमुख बालाजी वानखेडे, जिला संगठक गजानन देशमुख, जिला समन्वयक सिद्धार्थ देवले, कैप्टन सुर्वे, महिला संगठक मंगला सरनाईक, सुनीता गव्हाणकर, ज्योति खाडे, रंजना पारसकर, राजू भांदुर्गे, मालेगांव तहसील प्रमुख उद्धव गोडे सहित अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में शिवसैनिक उपस्थित थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com