Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 19 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

क्या कांग्रेस में होगा उद्धव की पार्टी विलय? नितेश राणे का बड़ा दावा, बोले- आदित्य ठाकरे शिवसेना यूबीटी के…

Nitesh Rane Claim: महाराष्ट्र में शिवसेना (यूबीटी) के छह सांसदों की बगावत की खबरों के बीच भाजपा नेता नितेश राणे ने आदित्य ठाकरे की कार्यशैली और कांग्रेस में विलय की योजना को जिम्मेदार ठहराया है।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Jun 19, 2026 | 04:30 PM

नितेश राणे व आदित्य ठाकरे (फाइल फोटो, सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Shiv Sena UBT Split Nitesh Rane Claim: महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर भारी हलचल है। शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसदों के पाला बदलने के बीच राज्य के मंत्री और भाजपा नेता नितेश राणे ने उद्धव ठाकरे गुट पर बेहद गंभीर और तीखे आरोप लगाए हैं।

नितेश राणे का आदित्य ठाकरे पर तीखा हमला

नितेश राणे ने दावा किया कि आदित्य ठाकरे की राजनीतिक कार्यशैली और पार्टी के कांग्रेस में विलय की कथित चर्चा के कारण ही सांसदों ने पार्टी से दूरी बनाई। राणे ने कहा कि जिस तरह तृणमूल कांग्रेस में अभिषेक बनर्जी का प्रभाव है, उसी तरह शिवसेना (यूबीटी) में आदित्य ठाकरे की भूमिका बन गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी के भीतर बढ़ते असंतोष और निर्णय प्रक्रिया को लेकर नाराजगी के चलते सांसदों ने अलग रास्ता चुना।

आदित्य चाहते थे शिवसेना (यूबीटी) का कांग्रेस में विलय

महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने दावा किया कि पार्टी छोड़ने वाले सांसदों के अनुसार, आदित्य ठाकरे शिवसेना (यूबीटी) का कांग्रेस में विलय चाहते थे। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी चर्चाएं थीं कि आदित्य ठाकरे कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात करने वाले थे और विलय की स्थिति में उन्हें कांग्रेस संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती थी।

सम्बंधित ख़बरें

‘तुमने बेशर्मी से खुद को बेचा’, ओमराजे निंबालकर के आरोपों पर आदित्य ठाकरे का सबसे बड़ा पलटवार

ठाकरे गुट के 6 सांसद शिंदे खेमे में, सोलापुर में शिवसैनिकों का उग्र प्रदर्शन, बागी सांसदों का किया श्राद्ध

‘सिर्फ आधा घंटा दो… BJP के सात टुकड़े होंगे’, गिरीश महाजन के बयान पर भड़के संजय राउत

150 करोड़ के ऑफर को मारी लात, शिवसेना UBT के साथ वफादारी का मिला इनाम, राजभाऊ वाजे का जोरदार स्वागत

भाजपा नेता राणे ने कहा कि बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि इस तरह के किसी कदम को स्वीकार नहीं कर सकते। उनके अनुसार, इसी वजह से पार्टी के भीतर असंतोष बढ़ा और सांसदों ने अलग होने का निर्णय लिया।

यह भी पढ़ें:- ‘सिर्फ आधा घंटा दो… BJP के सात टुकड़े होंगे’, गिरीश महाजन के बयान पर भड़के संजय राउत

राणे के बयान से गरमाई राजनीति

पिछले कुछ दिनों से शिवसेना (यूबीटी) के सांसद ओमराजे निंबालकर, संजय जाधव, संजय देशमुख, भाऊसाहेब वाकचौरे, संजय दीना पाटिल और नागेश पाटिल आष्टीकर के एकनाथ शिंदे गुट के संपर्क में होने की चर्चा राजनीतिक गलियारों में चल रही है। इसी घटनाक्रम के बीच नितेश राणे के बयान ने महाराष्ट्र की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर राज्य की राजनीति और गरमा सकती है।

Nitesh rane claim aaditya thackeray shiv sena ubt six mps split congress merger

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 19, 2026 | 04:30 PM

Topics:  

  • Aaditya Thackeray
  • Nitesh Rane
  • Operation Tiger
  • Shiv Sena UBT

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.