Washim Police: समृद्धि महामार्ग पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.31 करोड़ रुपए का गुटखा जब्त
Washim Police Action: समृद्धि महामार्ग पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 करोड़ 31 लाख रुपये से अधिक मूल्य का प्रतिबंधित गुटखा और सुगंधित तंबाकू जब्त किया, जिससे अवैध तस्करी पर बड़ा प्रहार हुआ है।
Gutkha seizure ( सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Washim Gutkha Seizure: समृद्धि महामार्ग पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 करोड़ 31 लाख 51 हजार 250 रुपए का प्रतिबंधित गुटखा और सुगंधित तंबाकू ज़ब्त किया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हलचल मच गई। 9 मई की रात लगभग 9 बजे कारंजा लाड टोल नाका पर महामार्ग पुलिस द्वारा वाहन जांच की जा रही थी। नागपुर प्रादेशिक विभाग के पुलिस अधीक्षक यशवंत सोलंके के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक कृष्णकन्हैया पवार और पुलिस दल ने संदिग्ध आयशर गाड़ी क्रमांक एमएच 40 सीटी 2964 को रोककर जांच की।
वाशिम महामार्ग पुलिस की सतर्कता
गाड़ी से मीठी महक आने पर ड्राइवर से पूछताछ की गई। ड्राइवर ने बताया कि गाड़ी में तंबाकू जैसा सामान है और यह अमरावती निवासी जावेद नामक व्यक्ति का है। इसके बाद उपनिरीक्षक पवार ने तुरंत जानकारी वाशिम महामार्ग पुलिस विभाग के प्रभारी अधिकारी सहायक पुलिस निरीक्षक नितिनकुमार दांदडे को दी।
ये भी पढे़: गुजरात की गाड़ी ने मारी टक्कर, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा, बाल बाल बची सांसद सुप्रिया सुले
सम्बंधित ख़बरें
घाटखेड़ा हादसा: तालाब में डूबकर मौत की घटनाओं में हो रहा इजाफा, प्रशासन की अनदेखी और लोगों की लापरवाही है वजह
दस्तूर नगर सीधे समृद्धि महामार्ग से जुड़ेगा, अमरावती में 840 करोड़ की सड़क परियोजना को मिली रफ्तार
लाखनी में मातोश्री ग्रामसमृद्धि योजना पर उठे सवाल, खेत सड़क निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल के आरोप
अमरावती चुनाव को लेकर भाजपा में हलचल तेज, स्थानीय स्वराज्य संस्था चुनाव के लिए टिकट की दौड़ शुरू
फूड एंड ड्रग प्रशासन विभाग की जांच
वाहन को कारंजा शहर पुलिस स्टेशन लाया गया। फूड एंड ड्रग प्रशासन विभाग की जांच में पुष्टि हुई कि गाड़ी में रखा सामान प्रतिबंधित गुटखा और सुगंधित तंबाकू है। पुलिस उपनिरीक्षक पवार की शिकायत पर कारंजा शहर पुलिस थाने में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की गई। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोलंके के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक दांदडे, उपनिरीक्षक पवार, हेड कॉन्स्टेबल अमोल इंगोले और कॉन्स्टेबल आनंद काकडे ने की।
