पोहरादेवी बनेगा बंजारा समाज की समृद्धि का केंद्र, CM फडणवीस ने किया वादा, शिंदे ने दिया उद्योगों का आश्वासन
Pohradevi Development Project: पोहरादेवी में संत सेवालाल महाराज जयंती महोत्सव। सीएम फडणवीस और डिप्टी सीएम शिंदे ने किया सर्वांगीण विकास और उद्योग निर्मिति का वादा।
- Written By: प्रिया जैस
पोहरादेवी कार्यक्रम (सौजन्य-नवभारत)
Saint Sevalal Maharaj Jayanti 2026: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को वर्चुअल भाषण कहा कि संत सेवालाल महाराज ने समाज को स्वाभिमान, नैतिकता और सेवा का रास्ता दिखाया। उनके विचार आज के समय में और भी प्रेरणा देने वाले हैं। पोहरादेवी सिर्फ आस्था का केंद्र ही नहीं है, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक पहचान का भी प्रतीक है।
पर्यटन विकास सिर्फ आर्थिक तरक्की तक ही सीमित नहीं है, बल्कि स्थानीय संस्कृति, परंपराओं और मूल्यों को बचाना भी है। पोहरादेवी परिसर को योजनाबद्ध तरीके से विकसित करते हुए आस्था का सम्मान बनाए रखा जाएगा। सुविधाओं को और बेहतर बनाया जाएगा। उन्होंने हमेशा बंजारा समाज के साथ खड़े रहने का वादा किया है।
पोहरादेवी में पर्यटन के लिए काफी पोटेंशियल
इस मौके पर मानोरा तहसील के पोहरादेवी में आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि संत सेवालाल महाराज के विचार समाज में बराबरी, भाईचारा और सेवा की भावना जगाना है। पोहरादेवी सिर्फ एक धार्मिक जगह ही नहीं है, बल्कि पर्यटन के लिए भी काफी पोटेंशियल वाला केंद्र है।
सम्बंधित ख़बरें
वाशिम में NCC कैडेट्स की पहल, SIR मुहिम को लेकर पोस्टर से किया मतदाता जागरूकता अभियान
NDA में शामिल होगी शरद पवार की NCP, मानसून सत्र और बाढ़ के बीच अचानक दिल्ली रवाना होंगे मुख्यमंत्री फडणवीस
शिवसेना UBT विधायकों की अग्नि परीक्षा, राम रक्षा आंदोलन के बीच उद्धव ठाकरे ने बुलाई अहम बैठक
महाराष्ट्र को मिलेगा 36 हजार ग्रामीण उद्यमी, CM फडणवीस ने लॉन्च किया ‘गांव तिथे उद्योजक’ अभियान
सरकार इस परिसर का सर्वांगीण विकास के लिए ज़रूरी इंफ्रास्ट्रक्चर, सड़कें, रहने की जगह और पर्यटकों की सुविधाओं के लिए लगातार कोशिश करती रहेगी। उन्होंने पोहरादेवी में उद्योग निर्मिति को बढ़ावा देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मृदा एवं जल संरक्षण मंत्री संजय राठोड़, राज्य मंत्री इंद्रनील नाइक, सांसद संजय देशमुख, विधायक धर्मगुरु बाबूसिंग महाराज, विधायक किरण सरनाईक, विधायक सईताई डहाके, विधायक राजेश राठोड़ उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें – CM के नाम पर काटा मेरी पत्नी का टिकट, BJP कार्यकर्ता ने जोरगेवार पर लगाए आरोप, कहा- भरे चौक में खोलूंगा राज!
पोहरादेवी में श्री संत सेवालाल महाराज जयंती पर्यटन महोत्सव का उद्घाटन राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के हाथों किया गया। कार्यक्रम का प्रस्ताविक मंत्री संजय राठोड़ ने किया। महंत जितेंद्र महाराज ने कहा कि संत सेवालाल महाराज ने शांति का संदेश दिया।
सेवारत्न पुरस्कारों का वितरण
महोत्सव के अवसर पर समाज सेवा, सांस्कृतिक काम और सामाजिक प्रतिबद्धता के क्षेत्र में शानदार योगदान देने वाले 7 महानुभावों को सेवारत्न अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया। भविष्य में इस परिसर के विकास को एक नई दिशा मिलेगी, इस महोत्सव ने दिखाया कि आस्था, संस्कृति और पर्यटन विकास का एक प्रभावी संगम हो रहा है।
