Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 27 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

NCP नेता हसन मुश्रीफ ने वाशिम के पालक मंत्री पद से दिया इस्तीफा, बोले- आने-जाने में होती हैं दिक्कत

महाराष्ट्र के वाशिम जिले के पालक मंत्री और एनसीपी नेता हसन मुश्रीफ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके पीछे उनकी नाराजगी साफ जाहिर हो रही है। साथ ही उनका इस्तीफा देने का कारण भी बेतुका बताया जा रहा है।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Mar 05, 2025 | 01:02 PM

हसन मुश्रीफ (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

वाशिम: महाराष्ट्र में पालकमंत्री पद को लेकर जहां महागठबंधन में उछल-पुथल मची थी, वहीं चिकित्सा शिक्षा और एनसीपी नेता मंत्री हसन मुश्रीफ को वाशिम के पालक मंत्री के रूप में चुना गया था। खबर है कि हसन मुश्रीफ शुरू से ही कोल्हापुर के पालक मंत्री बनना चाहते थे और कोल्हापुर का पालकमंत्री बनने का मौका न मिलने से अपनी नाराजगी नहीं छिपा रहे थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जानकारी है कि मंत्री पद पर काम करते हुए हसन मुश्रीफ को लगातार कोल्हापुर, मुंबई और वाशिम के बीच सफर करना पड़ रहा था, जो करने में उन्हें परेशानी हो रही थी इसलिए उन्होंने पालकमंत्री पद छोड़ा है। अब खबर है कि वाशिम जिले को जल्द ही नया पालक मंत्री दिया जाएगा।

हसन मुश्रीफ ने दिया इस्तीफा

सूत्रों कि माने तो वाशिम जिले के लिए पालक मंत्री का पद खेल मंत्री दत्ता मामा भरणे को जल्द ही संभालने के लिए दिया जा सकता है। बताया जा रहा है कि 26 जनवरी को स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में आने के बाद हसन मुश्रीफ दोबारा वाशिम जिले नहीं लौटे है।

सम्बंधित ख़बरें

मराठा युवाओं के उत्थान में सारथी की बड़ी भूमिका, CM देवेंद्र फडणवीस ने किया निपुण सेतु का ऐलान

राज ठाकरे ने मनसे पदाधिकारियों को दिया अल्टीमेटम, बोलें- ‘निष्क्रिय मत बैठो, तुरंत काम में जुट जाओ’

उधर एकनाथ शिंदे का ऑपरेशन टाइगर, इधर फ्लाइट में एक साथ दिखे सीएम फडणवीस और उद्धव ठाकरे; सियासी हलचल तेज

Mumbai News: भायंदर-बोरीवली के बीच जंबो ब्लॉक, रविवार को दिन में नहीं होगा ब्लॉक

#BREAKING: Maharashtra Minister Hasan Mushrif resigned as Washim’s Guardian Minister, citing travel difficulties between Kolhapur, Mumbai, and Washim. He had earlier expressed displeasure over the small district’s responsibility. pic.twitter.com/zU4Fmd7HpV — IANS (@ians_india) March 5, 2025

कोल्हापुर के पालकमंत्री पद को लेकर असमंजस

इस बीच कोल्हापुर के पालकमंत्री शिवसेना में चले गए हैं और जनकल्याण मंत्री प्रकाश आबिटकर के पास हैं। इसलिए, न केवल मुश्रीफ, बल्कि शिवसेना नेता राजेश क्षीरसागर की भी आबिटकर के चयन पर नाराजगी छिपी नहीं रही। हसन मुश्रीफ को कोल्हापुर से सीधे वाशिम जिले की जिम्मेदारी दी गई।

महाराष्ट्र से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

मुश्रीफ 26 जनवरी को ध्वजारोहण कार्यक्रम के लिए वाशिम तो पहुंचे। हालांकि, जैसे ही सरकारी ध्वजारोहण कार्यक्रम समाप्त हुआ, वे बिना कोई बैठक किए सीधे कोल्हापुर पहुंच गए। हसन मुश्रीफ ने आश्वासन दिया था कि वाशिम जिले को सौंपा गया पालक मंत्री जिले के विकास को एक नई दिशा देगा। हालांकि, उनकी घोषणा सिर्फ घोषणा ही बनकर रह गई।

शिवसेना की कोशिशें जोरो पर

नासिक की परेशानी खत्म, रायगढ़ रहेगा इस बीच, रायगढ़ और नासिक के पालक मंत्री के पदों को लेकर भी विवाद कम नहीं है। यह विवाद अमित शाह तक पहुंच गया है। हालांकि, नासिक के पालक मंत्री का पद गिरीश महाजन के पास रहेगा। इधर, शिवसेना और एनसीपी के बीच विवाद चल रहा है। शिवसेना किसी भी हालत में पालकमंत्री का पद सुरक्षित करने की कोशिश कर रही है।

Ncp minister hasan mushrif resigned washim guardian minister citing travel difficulties

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 05, 2025 | 01:02 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • NCP

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.