वाशिम जिले में भूकंप के हल्के झटके, प्रशासन ने नहीं की आधिकारिक पुष्टि
वाशिम जिले में शनिवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, प्रशासन ने नहीं की आधिकारिक पुष्टि।
Washim District: शनिवार सुबह वाशिम जिले के रिसोड और वाशिम तहसील के कुछ हिस्सों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए जाने की चर्चा पूरे शहर में जोर पकड़ गई.स्थानीय नागरिकों ने बताया कि सुबह 830 से 845 बजे के बीच हल्की कंपन जैसी स्थिति बनी थी. प्राप्त जानकारी के अनुसार, हिंगोली और यवतमाल जिलों के साथ वाशिम जिले में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. इस भूकंप की तीव्रता 4.7 दर्ज की गई.
रिसोड तहसील के रिठद ग्राम क्षेत्र में भी हल्के झटके महसूस किए गए. कई लोगों ने दावा किया कि वाशिम शहर के कुछ हिस्सों में भी कंपन महसूस हुआ. हालांकि, जिला आपदा विभाग ने स्पष्ट किया कि वाशिम जिले में भूकंप जैसी कोई स्थिति दर्ज नहीं हुई है.
विभाग ने कहा कि जिले में कहीं भी भूकंप की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. वाशिम से सटे हिंगोली और यवतमाल जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में अफरातफरी मच गई. कई लोग घरों से बाहर निकल आए.
सम्बंधित ख़बरें
दमदार बारिश से वाशिम के जलाशयों लबालब भरें, 77 परियोजनाओं में 21.86% जलभंडार
Washim News: 2 लाख रुपये तक कर्ज माफ, जिलाधिकारी ने किसानों से आधार सत्यापन पूरा करने की अपील की
प्यार में रोड़ा बना पति तो रास्ते से हटाया! वाशिम पुलिस ने बेनकाब किया खूनी खेल, पत्नी समेत 2 अरेस्ट
पाप धोने की नौटंकी या शातिर चाल? पहले भगवान से मांगी माफी, फिर नागपुर के मंदिर में डाला डाका, देखें VIDEO
शनिवार को पूरे शहर में भूकंप को लेकर चर्चा बनी रही, लेकिन प्रशासन ने इस बाबत कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. इस घटना ने नागरिकों में हल्की चिंता जरूर पैदा की है, परंतु प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि जिले में भूकंप जैसी कोई स्थिति नहीं बनी.
