लेक लाड़की योजना से 5,311 परिवारों के बैंक खातों में आई पहली किश्त! वाशिम जिले में 5,500 से अधिक आवेदन मंजूर
Lek Ladki Scheme Washim: वाशिम में 'लेक लाड़की' योजना की धूम। 5,311 बेटियों के बैंक खातों में पहुंची पहली किश्त। जानें योजना की पात्रता और 1.01 लाख रुपये पाने की पूरी प्रक्रिया।
- Written By: प्रिया जैस
लेक लाड़की योजना (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Lek Ladki Scheme Eligibility: राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई ‘लेक लाड़की’ योजना (Lek Ladki Scheme) का वाशिम जिले में प्रभावी क्रियान्वयन हो रहा है। इस योजना का उद्देश्य लड़कियों के जन्म का स्वागत करना और उनकी पढ़ाई को मजबूत करना है। इस पहल से महिला सशक्तिकरण को नया प्रोत्साहन मिल रहा है और जिले की हजारों लड़कियों को इसका सीधा लाभ प्राप्त हो रहा है।
महिला और बाल विकास विभाग के माध्यम से योजना का दायरा बढ़ाने के लिए प्रशासन विशेष प्रयास कर रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अब तक वाशिम जिले में 5,511 से अधिक लड़कियों के आवेदन मंजूर किए जा चुके हैं और उनके बैंक खातों में सीधे लाभ हस्तांतरण (DBT) द्वारा पहली किश्त जमा की गई है। साथ ही 2,931 आवेदन अनुदान वितरण की प्रक्रिया में हैं और यह संख्या लगातार बढ़ रही है।
आंगनवाड़ी स्तर पर आवेदन
यह योजना 1 अप्रैल 2023 के बाद जन्मी लड़कियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी है। आंगनवाड़ी स्तर पर आवेदन और पंजीकरण प्रक्रिया को सरल बनाने से गांव और दूरदराज के परिवार भी आसानी से योजना का लाभ उठा रहे हैं। योजना के तहत पीले और नारंगी राशन कार्ड धारक परिवारों की लड़कियों को पांच किश्तों में कुल 1 लाख 1 हजार रुपये दिए जाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Washim News: 29 जुलाई तक पूरा करें एन्यूमरेशन फॉर्म वितरण और डिजिटाइजेशन, जिलाधिकारी के निर्देश
वाशिम-नांदेड़ हाईवे के तोंडगांव-धूमका टोल प्लाजा पर न्यायालय की जब्ती कार्रवाई
वाशिम जिले में स्टॉप डायरिया अभियान शुरू, गांव-गांव होगी पानी की गुणवत्ता जांच
वाशिम में टोल प्लाजा होगा जब्त! NHAI को कोर्ट का बड़ा झटका, जानें क्या है पूरा मामला
18 वर्ष पूरे होने पर 75 हजार रूपये
इसमें जन्म के बाद 5 हजार रुपये, पहली कक्षा में प्रवेश पर 6 हजार रुपये, छठी कक्षा में 7 हजार रुपये, ग्यारहवीं कक्षा में 8 हजार रुपये और 18 वर्ष पूरे होने पर 75 हजार रुपये प्रदान किए जाते हैं। इससे लड़कियों की शिक्षा का आर्थिक बोझ काफी हद तक कम होता है। लेक लाड़की योजना (Lek Ladki Scheme) का लाभ उन परिवारों को मिलता है जिनकी वार्षिक आय 1 लाख रुपये तक है और जिनके पास पीला या नारंगी राशन कार्ड है।
यह भी पढ़ें – Nagpur NMC में हाई वोल्टेज ड्रामा, स्वीकृत सदस्यों के नामांकन पर MIM का हंगामा, कांग्रेस में मची सिर-फुटव्वल!
एक परिवार से अधिकतम दो लड़कियों को इस योजना का लाभ दिया जाता है। जिला प्रशासन ने उन परिवारों से आवाहन किया है जिन्होंने अभी तक अपनी बेटियों का पंजीकरण नहीं कराया है कि वे निकटतम आंगनवाड़ी केंद्र में जाकर जन्म प्रमाणपत्र, राशन कार्ड और बैंक खाते की जानकारी जमा कर आवेदन करें।
