बालिका का अपहरण कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, ग्राम पलशी की घटना
- Written By: नवभारत डेस्क
FILE PHOTO
जलगांव जामोद (जि.बुलढाना). जलगांव जामोद तहसील के ग्राम घाट पलशी में अज्ञात व्यक्ति द्वारा 6 वर्षीय बालिका का अपहरण कर दुष्कर्म किए जाने की घटना उजागर हुई. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार ग्राम पलशी में सुबह के समय माता, पिता के खेत में जाने के बाद 6 वर्षीय बालिका अपने छोटे भाई के साथ घर पर अकेली थी. अज्ञात व्यक्ति ने उसके घर आकर बालिका को शाला में फोटो निकालने के बहाने बाईक पर बिठाकर ले गया.
इसकी जानकारी पड़ोसियों ने बालिका के माता, पिता को दी तब जलगांव जामोद पुलिस थाने में बालिका के अपहरण किए जाने की शिकायत दर्ज की गयी. पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भादंवि की धारा 363 के तहत मामला दर्ज किया. सूचना मिलते ही उप विभागीय पुलिस अधिकारी प्रिया ढाकणे के मार्गदर्शन में थानेदार जाधव ने तेज गति से जांच कार्य शुरु किया. नाकाबंदी कर मुक्ताईनगर व दसरखेड़ पुलिस से संपर्क किया गया.
पुलिस को गुप्त जानकारी मिलने पर आरोपी संजय मांडवकर (45) निवासी रणथम, तहसील मलकापुर को ग्राम घोडसगांव के एक होटल के सामने गिरफ्तार किया व बालिका को मुक्त किया. पुलिस ने आरोपी की बाईक भी जब्त की. मेडिकल जांच के बाद दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया.
सम्बंधित ख़बरें
फ्री लैपटॉप का लालच पड़ेगा महंगा, WhatsApp पर आया ये मैसेज आपकी जेब कर सकता है खाली
Mira Bhayandar के मनपा स्कूलों में लैब का अभाव, बिना प्रयोग के पढ़ रहे छात्र
नवभारत संपादकीय: अब बंगाल चुनाव के दूसरे चरण पर नजरें, नतीजे तय करेंगे 2029 की दिल्ली का रास्ता?
काम न मिलने से नाराज थे आईएएस रिंकू सिंह राही, तकनीकी इस्तीफा वापस लेकर लिया यू-टर्न, सरकार से की बड़ी डिमांड
पुलिस ने भादंवि की धारा 376 और बाल यौन अत्याचार प्रतिबंध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया. यह कार्रवाई उप विभागीय पुलिस अधिकारी प्रिया ढाकणे के मार्गदर्शन में थानेदार सुनील जाधव, दसरखेड़ के थानेदार मिर्जा, पुलिस उप निरीक्षक प्रल्हाद मदन आदि ने की.
