अकोला पुलिस सिपाही भर्ती शुरू, 719 सफल; SP अर्चित चांडक ने उम्मीदवारों से की ‘सावधान’ रहने की अपील
Akola Police Bharti: अकोला में पुलिस सिपाही भर्ती 2024-25 शुरू, 161 पदों के लिए 11,784 आवेदन। तीसरे दिन 719 उम्मीदवार सफल भर्ती पारदर्शी, किसी को पैसा न देने की पुलिस की अपील की है।
- Written By: रूपम सिंह
अकोला में पुलिस सिपाही भर्ती शुरू तस्वीर ( सोर्स: नवभारत)
Akola Police Constable Recruitment Newa: अकोला पुलिस दल की ओर से पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक के मार्गदर्शन में पुलिस सिपाही भर्ती वर्ष 2024-25 की प्रक्रिया पुलिस मुख्यालय परिसर में सुव्यवस्थित तरीके से शुरू की गई है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 161 रिक्त पदों के लिए जिलेभर से भारी प्रतिसाद मिला है। पुलिस विभाग को इस भर्ती प्रक्रिया के लिए कुल 11,784 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिससे युवाओं में पुलिस सेवा के प्रति बढ़ते आकर्षण को देखा जा सकता है।
भर्ती प्रक्रिया के तहत शारीरिक जांच का कार्य चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है। जांच प्रक्रिया के तीसरे दिन लगभग 1300 उम्मीदवारों को बुलाया गया था, जिनमें से 1075 उम्मीदवार उपस्थित रहे। शारीरिक जांच के बाद 1011 उम्मीदवारों को पात्र घोषित किया गया। इसके बाद अंकों के आधार पर मूल्यांकन किया गया, जिसमें 25 से अधिक अंक प्राप्त करने वाले कुल 719 उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की।
तेज धूप और बढ़ते तापमान को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा उत्कृष्ट नियोजन किया गया। इसी कारण 1600 मीटर दौड़ की परीक्षा सुबह 10:45 बजे तक पूरी कर ली गई, जिससे उम्मीदवारों को किसी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या का सामना न करना पड़े। भर्ती प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई।
सम्बंधित ख़बरें
अकोला मनपा स्कूल में धूमधाम से मनाया गया प्रवेशोत्सव: महापौर शारदा खेडकर ने बांटे मुफ्त गणवेश और किताबें
मै अगर मर जाऊं तो मंदिर का फंड पास कर देना… विधानसभा सत्र में ऐसा क्यों बोल गए अकोला विधायक साजिद खान पठान?
अकोला में OBC समाज की ललकार: 50% आरक्षण की सीमा हटाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर तीव्र धरना
अकोलो में मध्यरात्रि की बाढ़ से मची तबाही;पठार नदी का पानी घुसा गांवों में, खेतों में मलबे से बुआई संकट में!
बाहरी जिलों से आने वाले उम्मीदवारों के ठहरने की उचित व्यवस्था भी पुलिस प्रशासन द्वारा की गई। निमवाडी पुलिस वसाहत, अकोला स्थित मल्टीपर्पज हॉल में उनके निवास की व्यवस्था की गई, जिससे अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके साथ ही परीक्षा के दौरान उम्मीदवारों को ऊर्जा बनाए रखने के लिए केले, बिस्किट और ग्लूकोज का वितरण भी किया गया।
यह भी पढ़ें:-अकोला में इंटरनेट की सुस्ती से डिजिटल सेवाएं ठप; सर्वर डाउन होने से ग्रामीण परेशान
किसी को भी पैसा न देने की अपील
अकोला पुलिस विभाग ने भर्ती प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों और उनके परिजनों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और नियमों के अनुसार संचालित की जा रही है। कुछ असामाजिक तत्व झूठे आश्वासन देकर पैसों की मांग कर सकते हैं, ऐसे लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है।
पुलिस विभाग ने कहा है कि भर्ती प्रक्रिया में चयन के लिए किसी भी प्रकार का पैसा देने की आवश्यकता नहीं है। यदि कोई व्यक्ति या दल उम्मीदवारों से पैसे की मांग करता है, तो इसकी तुरंत जानकारी नजदीकी पुलिस थाने या एसीबी अकोला को देने की अपील की गई है। पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
