- Hindi News »
- Maharashtra »
- Washim Prataprao Jadhav Car Accident Samruddhi Mahamarg
वाशिम में केंद्रीय मंत्री की कार हादसे का शिकार, तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, 3 लोग घायल
Prataprao Jadhav Car Accident: महाराष्ट्र के वाशिम में समृद्धि महामार्ग पर केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव की कार का एक्सीडेंट हो गया। हादसे में बॉडीगार्ड समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए।
- Written By: प्रिया जैस

प्रतापराव जाधव की कार का एक्सीडेंट (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Samruddhi Mahamarg Accident: महाराष्ट्र के वाशिम जिले में केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव की गाड़ी एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। यह दुर्घटना समृद्धि महामार्ग पर रिधोरा गांव के पास हुई। हादसे के समय केंद्रीय मंत्री वाहन में मौजूद नहीं थे, लेकिन उनके बॉडीगार्ड, वाहन चालक और एक सहकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव को नागपुर एयरपोर्ट पर छोड़ने के बाद उनका वाहन मेहकर की ओर लौट रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक से गाड़ी की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।
तीनों घायलों का इलाज जारी
इस दुर्घटना में बॉडीगार्ड निलेश वाकुडकर, वाहन चालक भूषण चोपड़े और सहकर्मी वैभव देशमुख गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय कार्यकर्ताओं ने तुरंत एंबुलेंस की व्यवस्था की और तीनों को वाशिम के लाइफ लाइन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
सम्बंधित ख़बरें
Mumbra Shooting: बहन से छेड़छाड़ का खूनी अंजाम, भाई ने अंधाधुंध फायरिंग कर युवक को उतारा मौत के घाट
Rahuri Assembly Bypoll: राहुरी सीट पर शरद पवार गुट उतारेगा उम्मीदवार? युगेंद्र पवार ने स्थिति की साफ
Sangli Zilla Parishad: भाजपा का ‘चमत्कार’ फेल, सांगली में महाविकास अघाड़ी का फिर बजा डंका
उमरा यात्रियों से लाखों की ठगी, धुले के 50 हाजी सऊदी में फंसे; फर्जी टिकट से ट्रैवल एजेंट फरार
मंत्री वाहन में नहीं थे सवार
दुर्घटनाग्रस्त वाहन केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव के नाम पर पंजीकृत है, लेकिन हादसे के समय वे उसमें सवार नहीं थे। बताया जा रहा है कि नागपुर एयरपोर्ट पर मंत्री को छोड़ने के बाद वाहन वापस लौट रहा था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें – Shalarth ID Scam: यवतमाल जाएगी SIT टीम, पाबंदी के बीच कैसे हुईं 755 भर्तियां? TET घोटाले से कनेक्शन!
कौन हैं प्रतापराव गणपतराव जाधव?
केंद्रीय मंत्री प्रतापराव गणपतराव जाधव महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के मोटोला तालुका से ताल्लुक रखते हैं। वे शिवसेना (शिंदे गुट) के वरिष्ठ नेता हैं और वर्ष 2024 से केंद्र सरकार में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वे 2009 से लगातार चार बार बुलढाणा लोकसभा सीट से सांसद चुने जा चुके हैं। हादसे से पहले वे एक शादी समारोह में शामिल होने बुलढाणा गए थे।
Washim prataprao jadhav car accident samruddhi mahamarg
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘खोदा पहाड़…निकला चूहा’, रणबीर कपूर की ‘रामायण’ टीजर पर संजय गुप्ता ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Apr 02, 2026 | 03:54 PMअमर हैं बजरंगबली, फिर ‘जयंती’ कैसी? इस बार जन्मोत्सव मनाने से पहले समझ लें इन दोनों शब्दों का फर्क
Apr 02, 2026 | 03:52 PMSecond Hand car खरीदते वक्त ये उम्र रखें याद, वरना पड़ सकता है भारी, जानें कौन सा समय है सही
Apr 02, 2026 | 03:48 PMमहिला के निधन पर बंदर ने दी अंतिम विदाई, भावुक कर देगा ये वायरल वीडियो
Apr 02, 2026 | 03:48 PMThane News: महावीर जयंती पर मांस बिक्री बैन का उल्लंघन, पुलिस ने भिवंडी के दुकानदार के खिलाफ दर्ज किया मामला
Apr 02, 2026 | 03:43 PMCAPF Bill 2026: ‘सरकार आते ही इस काले कानून को उखाड़ फेकेंगे’, राहुल गांधी ने सरकार को घेरा; उठाए कई अहम सवाल
Apr 02, 2026 | 03:40 PMMumbai में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम! 1 लाख दर्शकों की क्षमता, MCA ने कसी कमर
Apr 02, 2026 | 03:33 PMवीडियो गैलरी

‘मुसलमानों के खिलाफ…’, मदरसा बोर्ड बंद होने पर शहाबुद्दीन रजवी ने CM पुष्कर सिंह धामी पर साधा निशाना
Apr 01, 2026 | 10:51 PM
बिहार के Nalanda में महिला को बीच सड़क पर नोचते रहे मनचले, कपड़े फाड़कर घसीटा
Apr 01, 2026 | 10:36 PM
हत्या के 9 महीने बाद लौटे राजा रघुवंशी, घर में गूंजी बच्चे की किलकारी
Apr 01, 2026 | 10:23 PM
क्या इजरायली जेलों में कैदियों को दिए जा रहे बिजली के झटके? वायरल वीडियो और नए कानून ने दुनिया को चौंकाया
Apr 01, 2026 | 10:03 PM
लखनऊ में ‘वर्दी वाली गुंडागर्दी’? परिवार के सामने युवक को घसीटकर ले गई पुलिस, रोता रहा बच्चा, नहीं बताया कारण
Apr 01, 2026 | 09:58 PM
हाई-स्पीड सफर में सेहत से खिलवाड़! वंदे भारत के खाने पर भड़कीं महिला यात्री, IRCTC ने जांच के बाद दी सफाई
Apr 01, 2026 | 09:53 PM














