- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Wardha Zila Parishad Pension Delay Ceo Parag Soman Pulls Up Finance Department 2026
वर्धा में 71 पेंशन प्रस्ताव लंबित, सेवानिवृत्त शिक्षक-कर्मचारी महीनों से लाभ के इंतजार में
- Written By: केतकी मोडक
Pending Pension Cases: वर्धा जिला परिषद में 6 महीने से 71 सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन लंबित होने पर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। सीईओ पराग सोमन ने वित्त विभाग को कड़ी फटकार लगाई।

वर्धा ज़िला परिषद (सोर्स - फोटो नवभारत)
Finance Chief Pate Offline Pension Process: वर्धा जिले में पिछले छह माह के दौरान सेवानिवृत्त हुए शिक्षक एवं कर्मचारी अब तक पेंशन तथा अन्य सेवानिवृत्ति लाभों से वंचित हैं। समय पर लाभ नहीं मिलने के कारण सेवानिवृत्त कर्मचारी जिला परिषद के चक्कर काटने को मजबूर हैं और आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। हाल ही में कुछ सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पराग सोमन से मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखीं तथा वित्त विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी व्यक्त की।
जानकारी के अनुसार, दिसंबर 2025 के बाद सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों और कर्मचारियों को अब तक केवल भविष्य निर्वाह निधि (पीएफ) की राशि प्राप्त हुई है, लेकिन उनकी मासिक पेंशन शुरू नहीं हो सकी है। जिला परिषद के वित्त विभाग द्वारा अभी तक पीपीओ (पेंशन पेमेंट ऑर्डर) जारी नहीं किए जाने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। बताया जा रहा है कि जिले में करीब 71 पेंशनधारकों के प्रस्ताव प्रलंबित हैं। वहीं, 31 दिसंबर 2025 को सेवानिवृत्त हुई एक शिक्षिका को अब तक न तो पेंशन का लाभ मिला है और न ही अन्य सेवानिवृत्ति सुविधाएं प्राप्त हुई हैं।
कई सेवानिवृत्त कर्मचारी बीमारी से ग्रस्त हैं, और पेंशन न मिलने के कारण आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं। कुछ कर्मचारियों के परिवारों में विवाह जैसे – महत्वपूर्ण कार्यक्रम भी हाल ही में संपन्न हुए हैं, जिससे उन्हें धन की तत्काल आवश्यकता है। इसके बावजूद वित्त विभाग की ओर से केवल आश्वासन दिए जा रहे हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि विभाग तकनीकी और सॉफ्टवेयर संबंधी समस्याओं का हवाला देकर मामले को टाल रहा है, जिससे सेवानिवृत्त कर्मचारियों में रोष बढ़ता जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
चुनावी हलचल के बीच मानवता की मिसाल: दिव्यांग किसान की पीड़ा सुन जमीन पर बैठे विधायक हिरामण खोसकर
शैलेश अग्रवाल के नामांकन वापसी से बदले समीकरण, महायुति के अरुण लाखानी बिना मुकाबले पहुंचे विधान परिषद
दिल्ली में प्रदर्शन से पहले कॉकराेच जनता पार्टी चीफ अभिजीत दीपके के परिवार ने छोड़ा घर, मिल रही थी धमकियां
नासिक के रामकुंड में महिला श्रद्धालुओं की सुविधा बदहाल, टूटी छत और गंदगी पर मनपा घिरी
सीईओ ने लगाई फटकार
हाल ही में कुछ सेवानिवृत्त कर्मचारी अपनी समस्याओं को लेकर वर्धा जिला परिषद के सीईओ पराग सोमन से मिले। कर्मचारियों की शिकायत सुनने के बाद सीईओ ने तत्काल वित्त विभाग के अधिकारियों को बुलाकर जवाब-तलब किया। उन्होंने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से भी संपर्क कर लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा करने के निर्देश दिए। अनावश्यक देरी को लेकर संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई।
यह भी पढे़ं:- नागपुर में FDA की बड़ी कार्रवाई: भ्रामक ब्रांडिंग पर 55 लाख के कोल्ड ड्रिंक और हेयर क्लिनिक उत्पाद जब्त
अब ऑफलाइन पूरी की जा रही प्रक्रिया
जिला परिषद वित्त विभाग के प्रमुख मनोज पाते ने बताया कि सॉफ्टवेयर में तकनीकी समस्याएं आने के कारण कुछ प्रस्ताव लंबित रह गए थे। हालांकि अब इन प्रस्तावों की प्रक्रिया ऑफलाइन माध्यम से पूरी की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी लंबित पेंशन प्रस्तावों का शीघ्र निपटारा कर दिया जाएगा।
Wardha zila parishad pension delay ceo parag soman pulls up finance department 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
वर्धा में 71 पेंशन प्रस्ताव लंबित, सेवानिवृत्त शिक्षक-कर्मचारी महीनों से लाभ के इंतजार में
Jun 05, 2026 | 12:56 PMMonsoon Breakfast Ideas: बारिश के मौसम में बनाएं ये 5 टेस्टी और हेल्दी नाश्ते, 5 मिनट में हो जाएंगे तैयार
Jun 05, 2026 | 12:55 PMसूर्या चौहान हत्याकांड के बाद छावनी में बदला गाजियाबाद, चप्पे-चप्पे पर पैरामिलिट्री फोर्स तैनात, हाई अलर्ट
Jun 05, 2026 | 12:54 PMचुनावी हलचल के बीच मानवता की मिसाल: दिव्यांग किसान की पीड़ा सुन जमीन पर बैठे विधायक हिरामण खोसकर
Jun 05, 2026 | 12:53 PMइंदौर में EV शोरूम में लगी भीषण आग, धुएं से अपार्टमेंट में फंसे 20 से ज्यादा लोग, सीढ़ी और रस्सी से बचाई जान
Jun 05, 2026 | 12:49 PMAirtel के नए VIP इंटरनेट प्लान पर मचा बवाल, क्या टूट रहा है नेट न्यूट्रैलिटी का नियम
Jun 05, 2026 | 12:46 PMशैलेश अग्रवाल के नामांकन वापसी से बदले समीकरण, महायुति के अरुण लाखानी बिना मुकाबले पहुंचे विधान परिषद
Jun 05, 2026 | 12:43 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के चहेते से बागी तक, क्या बंगाल के शिंदे बनेंगे ऋतब्रत बनर्जी?
Jun 04, 2026 | 11:07 PM
Rohini Ghavari के वायरल Audio ने खोली चंद्रशेखर की पोल! सांसद बनने के पीछे का असली सच? देखें VIDEO
Jun 04, 2026 | 10:55 PM
दिल्ली में मालवीय नगर के होटल में जिंदा जले 21 लोग, हादसे के बाद चर्चा में आया अंग्रेजों का ‘लाल डोरा’, VIDEO
Jun 04, 2026 | 09:06 PM
भोपाल में बवाल, बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी का नाम बदलने पर भड़की NSUI; गेट पर किया यज्ञ, दी बड़ी चेतावनी- VIDEO
Jun 04, 2026 | 08:50 PM
इन 3 छात्रों ने खोली सिस्टम की पोल, पाकिस्तानी होने के ताने झेले; फिर CBSE ने मानी गलती, देखें VIDEO
Jun 04, 2026 | 08:38 PM
चंद दिनों के मुख्यमंत्री है सम्राट! तेज प्रताप यादव ने कर दी भविष्यवाणी, गिना दिए राजनीति में बचे दिन
Jun 04, 2026 | 02:01 PM












