Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Wardha News: वर्धा यूथ फेस्टिवल द्वारा गोंडी नृत्य महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन, CM फडणवीस होंगे शामिल

आदिवासी विकास विभाग एकात्मिक आदिवासी विकास प्रकल्प द्वारा आदिवासी विकास कार्यालय का उद्घाटन समारोह सोमवार, 12 मई को समीप के द इवेंट सभागृह, दत्तपुर में होने जा रहा है।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: May 11, 2025 | 03:35 PM

वर्धा यूथ फेस्टिवल द्वारा गोंडी नृत्य महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन। (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

वर्धा: जिले में आदिवासी समाज बंधुओं को सरकार की विविध योजनाओं का आसानी से लाभ मिले, इस उद्देश्य से आदिवासी विकास विभाग एकात्मिक आदिवासी विकास प्रकल्प द्वारा आदिवासी विकास कार्यालय का उद्घाटन समारोह सोमवार, 12 मई को समीप के द इवेंट सभागृह, दत्तपुर में होने जा रहा है। इसके उपलक्ष्य में आदिवासी समाज के सांस्कृतिक अभियान को बल देने के लिए वर्धा यूथ फेस्टिवल द्वारा गोंडी नृत्य महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन किया गया है।

इसमें समाज की समृद्ध संस्कृति में संगीत, नृत्य इन कलाओं को विशेष स्थान दिया गया है। विदर्भ के नामवंत गोंडी नृत्य संघ व गीतों का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। संभू सुधा संभु गौंड, नागपुर यह संघ गोंडी गीतों का इतिहास व समाज प्रबोधनात्मक कार्यक्रम पेश करेंगे।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों उद्घाटन

जंगो लिंगो खापरी नृत्य पथक, शेमडा नरखेड, स्वामी विवेकानंद संघ मांडवा, विवेक माध्यमिक विद्यालय, गोंडी नृत्य संघ सेलू, जननायक बिरसा मुंडा संघ मोही, नृत्य पथक बंगडापुर से 100 से अधिक कलाकार नृत्याविष्कार से सभी को मंत्रमुग्ध करेंगे। प्रकल्प कार्यालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों किया जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

वर्धा नेशनल हाईवे पर गुटखा तस्करी का भंडाफोड़, FDA-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; 1.54 करोड़ का माल जब्त

भाजपा व मित्र दल का 28 सदस्यों का गुट, नगरसेवकों ने जिलाधिकारी से मान्यता देने की मांग की

नशे में धुत EO का हंगामा, पुणे प्रशिक्षण में गंभीर मामला, प्रशासन में खलबली

शिवणफल-ताडगांव को व्याघ्र प्रकल्प घोषित करने की मांग, अशोक शिंदे का वनमंत्री गणेश नाईक को पत्र

मोदी सरकार ने सिंदूर का किया अपमान! ट्रंप के हस्तक्षेप पर भड़के संजय राउत…

दिग्गजों की मौजुदगी

कार्यक्रम में आदिवासी मंत्री डॉ. अशोक उइके, परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक, राज्यमंत्री तथा जिले के पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर, राज्यमंत्री इंद्रनील नाईक, सांसद अमर काळे, विधायक दादाराव केचे, समीर कुणावार, राजेश बकाने, सुमित वानखेडे, आदिवासी विकास विभाग के सचिव विजय वाघमारे, आयुक्त लीना बन्सोड, जिलाधिकारी वान्मथी सी., अपर आयुक्त आयुशी सिंह, मुंबई के मुख्य अभियंता आबासाहेब नागरगोजे, नागपुर के अधीक्षक अभियंता उज्वल डावे की प्रमुख उपस्थिति रहेगी।

गोंडी नृत्य महोत्सव 2025

गोंडी नृत्य महोत्सव 2025 का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में उपस्थित रहने का आह्वान नितीन मुत्सलवार, प्रकल्प अधिकारी दीपक हेडाऊ, राजू मडावी, शरद आडे, विजय उइके, संदीप चिचाटे, संदीप मडावी, सारंग रघाटाटे व संयोजक मंडल ने किया है।

Wardha youth festival to organize grand gondi dance festival 2025 cm fadnavis will be present

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 11, 2025 | 03:16 PM

Topics:  

  • davendra Fadnavis
  • Festival News
  • Wardha News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.