Water Crisis Wadha: भीषण गर्मी से वर्धा में बढ़ा पानी संकट, 757 गांव प्रभावित, प्रशासन अलर्ट
Water Crisis: वर्धा जिले में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के बीच 757 गांवों में जलसंकट गहरा गया है। जिला प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए निजी कुओं का अधिग्रहण और नल योजनाओं की दुरुस्ती का काम तेज कर दिया है।
- Written By: केतकी मोडक
प्रतीकात्मक तस्वीर, (सोर्स: सोशल मीडिया)
Water Crisis In Wardha: वर्धा जिले में हर साल की तरह इस बार भी गर्मी के दिनों में जलसंकट ने विकराल रूप धारण कर लिया है। इस गंभीर स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष ‘कृति प्रारूप’ (Action Plan) तैयार किया है। इसके तहत अब तक 69 गांवों में जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 69 निजी कुओं का अधिग्रहण किया जा चुका है। जिला परिषद के ग्रामीण जलापूर्ति विभाग ने स्पष्ट किया है कि पेयजल की कमी को दूर करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
46.5 डिग्री तापमान और जलाशयों में घटता जलस्तर
अप्रैल माह में वर्धा जिले ने गर्मी के पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जिले का अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है। इस भीषण तपिश के कारण स्थानीय जलाशयों और जल स्रोतों का स्तर तेजी से नीचे गिर रहा है। आर्वी, आष्टी और कारंजा जैसी तहसीलों के कई गांवों में स्थिति बेहद नाजुक हो गई है। प्रशासन ने दो चरणों में कृति प्रारूप को मंजूरी दी है, जिसमें कुल 876 उपाययोजनाओं के कार्यों को शामिल किया गया है।
नल योजना दुरुस्ती और नए बोरवेल पर जोर
जिप का ग्रामीण जलापूर्ति विभाग वर्तमान में नल योजनाओं की विशेष दुरुस्ती पर सबसे अधिक ध्यान दे रहा है। विभाग ने 278 प्रस्तावों को मान्यता दी है और कई स्थानों पर काम भी शुरू हो चुका है। इसके अलावा, कुओं की गहराई बढ़ाने और आवश्यकतानुसार नए बोरवेल निर्माण का कार्य भी प्रगति पर है। जिले में कुल 192 गांवों में 201 निजी कुओं के अधिग्रहण का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें से 69 का काम पूरा हो चुका है।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक सिंहस्थ कुंभमेला 2027 के लिए पुलिस ने तैयार किया सुरक्षा का ‘अभेद किला’; रामकुंड बना हाई सिक्योरिटी जोन
गोवा की सोसाइटी में अमरावती पुलिस की रेड: करोड़ों का इंटरनेशनल साइबर घोटाला उजागर, महिला समेत 12 गिरफ्तार
भंडारा में मानसून की दस्तक, बारिश से गर्मी से राहत लेकिन किसानों की चिंता बरकरार
ठाणे जिले में 13 दिन की देरी से मानसून सक्रिय; पहली ही झमाझम बारिश ने खोली केडीएमसी के नाला सफाई दावों की पोल
यह भी पढ़ें – वर्धा प्रशासन का सख्त फैसला, बिना लाइसेंस आम बेचा तो जेल! कार्बाइड से पकाए फल बेचने वालों पर होगी कार्रवाई
तहसीलवार कुआ अधिग्रहण पूर्ण
तहसील कुआ
आर्वी 06
आष्टी 03
कारंजा 13
वर्धा 15
सेलू 03
देवली 07
समुद्रपुर 09
हिंगनघाट 13
कुल : 69
