वर्धा में ट्रैफिक सिग्नल व्यवस्था फेल, सड़कों पर जाम; आरती चौक सहित प्रमुख चौराहों पर सिग्नल बने शोपीस
Wardha Traffic Signal Issues: वर्धा में यातायात व्यवस्था बदहाल; पहले चरण के सिग्नल अक्सर बंद, दूसरे चरण के आरती चौक सिग्नल का अब तक इंतजार। भारी भीड़ और अव्यवस्था से दुर्घटनाओं की बढ़ी आशंका।
- Written By: रूपम सिंह
Wardha Traffic Signal Issues (सौ. नवभारत)
Wardha Road Safety Problems: वर्धा शहर की यातायात व्यवस्था को अनुशासित करने के उद्देश्य से यातायात विभाग द्वारा प्रथम चरण में शहर के प्रमुख तीन चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल शुरू किए गए थे। हालांकि, इन सिग्नलों का नियमित रूप से संचालन नहीं होने के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।
अधिकांश समय सिग्नल बंद ही रहते हैं, जिससे ट्रैफिक जाम की गंभीर समस्या उत्पन्न हो रही है। दूसरे चरण में आरती चौक सहित अन्य प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल शुरू किए जाने थे, लेकिन अब तक यह योजना कागज़ों में ही सिमटी हुई नजर आ रही है। नागरिकों द्वारा सवाल उठाया जा रहा है कि आखिर सिग्नल कब शुरू होंगे और शहर की यातायात व्यवस्था कब सुधरेगी।
शहर में जाम की समस्या गंभीर
आरती चौक शहर का अत्यंत व्यस्त चौराहा माना जाता है। यहां नागपुर की ओर जाने वाली बसों का प्रमुख स्टॉप है। इसके अलावा पास में पेट्रोल पंप और छत्रपति शिवाजी महाराज चौक होने से इस मार्ग पर हमेशा भारी भीड़ रहती है। ऐसे में कब और कहां से वाहन आ जाए तथा दुर्घटना हो जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल हो गया है। इसी वजह से यहां ट्रैफिक सिग्नल लगाने की आवश्यकता महसूस की गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा 11वीं ऑनलाइन एडमिशन: पहले चरण में 2,813 छात्रों ने पक्का किया प्रवेश, 3 जून तक है अंतिम मौका
वर्धा के पुलगांव ने रचा इतिहास, 15 दिन में 100% गृहगणना; महाराष्ट्र में बनाया रिकॉर्ड
पुलगांव-अमरावती मार्ग पर एसटी बस और ऑटो में भीषण भिड़ंत, हादसे में सात लोग गंभीर घायल
वर्धा जिले के हिंगनघाट में एमडी ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़, 4 तस्कर गिरफ्तार; 4.71 लाख का माल जब्त
ये भी पढ़ें:- वर्धा: भीषण गर्मी में वन्यजीवों का सहारा बने 173 वॉटर होल, बोर व्याघ्र प्रकल्प व वन क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा
प्रथम चरण में छत्रपति शिवाजी महाराज चौक, बजाज चौक तथा राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज चौक (आर्वी नाका) पर ट्रैफिक सिग्नल लगाए गए थे, लेकिन ये सिग्नल भी अधिकतर समय बंद पड़े रहते हैं। परिणामस्वरूप इन तीनों चौराहों पर भीषण ट्रैफिक जाम की स्थिति बन रही है और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
वर्धा नागरिकों का कहना है कि सिग्नल लगे होने के बावजूद उनका संचालन नहीं होना यातायात विभाग की लापरवाही को दर्शाता है। शहरवासियों ने मांग की है कि यातायात विभाग जल्द से जल्द सभी सिग्नलों को नियमित रूप से शुरू करे तथा अन्य आवश्यक चौराहों पर भी ट्रैफिक सिग्नल लगाए जाएं, ताकि दुर्घटनाओं पर रोक लगे और यातायात सुचारु रूप से चल सके।
