किसान की शिकायत पर खुली डीजल चोरी की पोल, वडनेर पुलिस ने किया मामला दर्ज
Wadner Diesel Theft News: वडनेर के राष्ट्रीय महामार्ग 44 स्थित एआरएस एनर्जी एचपी पेट्रोल पंप पर अवैध डीजल बिक्री का मामला उजागर हुआ है। किसान की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई की।
Wadner Diesel Theft (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Wadner Illegal Diesel Sale News: वडनेर स्थित राष्ट्रिय महामार्ग क्रं.44 पर मौजूद ए़ आर.एस. पेट्रोल पंप पर डिजल चोरी का मामला उजागर हुआ था़। इस प्रकरण में देर रात तक चली कार्रवाई के बाद वडनेर पुलिस ने टैंकर व डिजल समेत कुल 50 लाख 16 हजार 153 रुपयों का माल जब्त कर लिया है़।
दारोडा समीप एआरएस एनर्जी एचपी फ्यूल स्टेशन पेट्रोल पंप पर किसान ने डिजल नहीं दिया जा रहा, ऐसी शिकायत डायल 112 पर की थी़ जबकि स्वतंत्र टैंकर में डिजल भरकर ले जाया जा रहा है, ऐसा कहा गया़ पंप चालक ने डीजल बिक्री करते समय नियमों का उल्लंघन होने की बात सामने आयी़। तहसील आपूर्ति अधिकारी भांडेकर भी मौके पर पहुंचे थे़।
इन्होंने की कारवाई
पंप के व्यवस्थापक नयन विनोद खोब्रागडे निवासी पालोरा जिला भंडारा ने टैंकर क्रमांक एमएच 34 बीजेड 9030 के मालिक निहालचंद पुझास्त यादव निवासी आजमगड के टैंकर पर लगे डीजल टंकी में नोजल व्दारा 169.89 लीटर डिजल की अवैध बिक्री करने की बात स्पष्ट हुई़ मौके से टैंकर क्रमांक एमएच 34 वीजेड 9030 व 169.89 लीटर डिजल कींमत 16,153 रुपये ऐसा कुल 50 लाख 16 हजार 153 रू का माल जब्त किया गया़। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक सदाशिव वाघमारे, डीवाईएसपी प्रमोद मकेश्वर, सुशिलकुमार नायक, तहसीलदार के मार्गदर्शन में की गई़।
सम्बंधित ख़बरें
कला में राजनीति बर्दाश्त नहीं, विजय पाटकर को नामांकन से रोकने पर यशोमती ठाकुर ने सरकार को घेरा
प्याज की खेती में आंसुओं का सैलाब, 4 महीनों में ₹400 करोड़ स्वाहा, ₹1 किलो के भाव ने तोड़ी किसानों की कमर
गड़चिरोली में पिछड़ा वर्गीय छात्रों की छात्रवृत्ति अटकी, प्रमोद सालवे ने उठाई आवाज
मुंबई-गोवा महामार्ग पर भीषण ट्रैफिक जाम, घंटों फंसे रहे हजारों यात्री; 17 साल बाद भी कछुआ चाल विकास का दंश
ये भी पढे़: छत्रपति संभाजीनगर: जालना से इलाज के लिए आई महिला का सिडको बस स्टैंड से अपहरण, ऑटो चालक पर केस दर्ज
नियमों का किया उल्लंघन
पंप चालक ने मोटार स्पिरीट एंड हाय स्पीड डीजल रेग्युलेशन ऑफ सप्लाय डिस्ट्रीब्युशन एंड प्रिव्हेंशन ऑफ मालप्रक्टीस ऑर्डर 2005 व जीवनावश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 03 का उल्लंघन करने से आपूर्ति विभाग के अधिकारी भांडेकर की रिपोर्ट पर से तहसीलदार योगेश शिंदे की शिकायत पर वडनेर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है़।
