वर्धा ST में अब स्मार्ट कार्ड से सफर, छूट व रिफंड एक ही सिस्टम में; छात्र, वरिष्ठ, सबके लिए कार्ड
Wardha ST: वर्धा में एसटी यात्रियों के लिए एनसीएमसी स्मार्ट कार्ड अनिवार्य होगा। इससे छूट, रिफंड और नकद रहित यात्रा अधिक सुरक्षित व पारदर्शी बनेगी।
- Written By: अंकिता पटेल
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Wardha Smart Mobility Card: वर्धा नकद लेनदेन से परे, पारदर्शिता और सुविधाजनक सेवाएं प्रदान करने के लिए एसटी महामंडल ने नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) प्रणाली लागू करने का निर्णय लिया है। इसके कारण, छूट प्राप्त करने वाले यात्रियों का स्मार्टकार्ड के माध्यम से यात्रा करना सरल, सुरक्षित और पारदशी होगा।
इस सेवा का लाभ यात्रियों को उठाने की अपील की गई है। एसटी की विभिन्न सामाजिक छूटों का लाभ उठाने के लिए यह स्मार्ट कार्ड अनिवार्य होगा, यह केवल एक तकनीकी सुधार नहीं, बल्कि यात्रियों के विश्वास को डिजिटल मजबूती देने वाला कदम है। छूट की सही रिकॉर्डिंग, पारदर्शी रिफंड और नकद रहित लेन-देन इन तीनों सुविधाओं को एक ही कार्ड में समाहित किया जाएगा।
स्कूली और तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को उनके सरल क्रमांक से जुड़ा कार्ड दिया जाएगा। अमृत वरिष्ठ नागरिक, सामान्य वरिष्ठ नागरिक और महिला यात्रियों को आधार से जुड़ा कार्ड मिलेगा, और दिव्यांग यात्रियों को यूडीआईडी नंबर से जुड़ी विशेष सुविधाएं देने वाला कार्ड प्रदान किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे में भारी बारिश का कहर: गड्ढे में डूबने से किशोर और करंट लगने से किशोरी की मौत; शनिवार को रेड अलर्ट
पुणे: सीसीटीवी प्रोजेक्ट के लिए खोदी गईं 60% सड़कें अब तक जर्जर, मानसून में बढ़ा खतरा; PMC ने दिए सख्त निर्देश
नागपुर से सरकारी बस उड़ा ले गया तेलंगाना का शातिर चोर, रास्ते में सवारियां भी बिठाईं; अमरावती में गिरफ्तार
वाशिम: पुलिस कस्टडी में युवक की पीट-पीटकर हत्या मामले में तत्कालीन थानेदार सहित 9 पुलिसकर्मियों को उम्रकैद
इसके अलावा, स्वतंत्रता सेनानी, अधिस्वीकृत पत्रकार और राज्य स्तरीय पुरस्कार विजेताओं को विभागीय कार्यालय के मुख्यालय अड्डे से कार्ड वितरण किया जाएगा। बस स्टेशनों पर पंजीयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी, जिससे ग्रामीण इलाकों के यात्रियों को भी बड़ी राहत मिलेगी। इस सेवा का लाभ उठाने की अपील भगवान जगनोर ने की है।
आसानी से रिचार्ज किया जा सकेगा कार्ड
चूंकि यह कार्ड स्मार्ट है, इसे इटीआइएम मशीन, आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप या नियुक्त एजेंट से आसानी से रिचार्ज किया जा सकेमा कार्ड की कीमत 199 रुपये जीएसटी सहित होगी और पुराने कार्ड जमा करने पर यह 149 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा।
यह भी पढ़ें:-वर्धा RTE के तहत जल्द शुरू होगा ऑनलाइन आवेदन, लॉटरी से होगा स्कूल चयन; गरीब बच्चों को मौका
कार्ड की पंजीयन प्रक्रिया के लिए राज्य परिवहन महामंडल द्वारा व्याधक व्यवस्था की जाएगी, और वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं की सुविधा के लिए 3,000 से अधिक एजेंट नियुक्त किए गए है।
