वर्धा RTE के तहत जल्द शुरू होगा ऑनलाइन आवेदन, लॉटरी से होगा स्कूल चयन; गरीब बच्चों को मौका

Wardha Schools: वर्धा जिले में RTE 2026-27 के तहत 113 स्कूलों में 1376 सीटों पर प्रवेश होगा। सत्यापन के बाद स्कूल मान्य किए गए हैं और जल्द ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
Online applications under RTE will begin soon in Wardha, with lottery selection for schools; opportunities for poor children.
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Wardha RTE Admission: वर्धा बच्चों को मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा के अधिकार कानून के तहत हर वर्ष सभी माध्यम और प्रबंधन को स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों के लिए आरक्षित रखी जाती हैं। इस वर्ष आरटीई के तहत जिले में केवल 113 स्कूलों ने पंजीयन कराया है। जल्द ही विद्यार्थियों के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

आरटीई के लिए स्कूलों का पंजीकरण करते समय पिछले तीन वर्षों के प्रवेश संबंधी आंकड़े दर्ज करना अनिवार्य होता है। साथ ही अन्य आवश्यक जानकारी भी भरनी होती है। इन जानकारियों का सत्यापन समूह शिक्षणाधिकारी के लॉगिन के माध्यम से किया जाता है।

सत्यापन के बाद संबंधित स्कूलों को आरटीई प्रक्रिया के लिए मान्य कर पोर्टल पर पंजीकृत किया जाता है। हाल ही में आरटीई के लिए स्कूल पंजीयन की प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान जिले के आठों तहसीलों से कुल 113 स्कूलों ने पंजीयन कराया है।

उच्च स्तर से निर्देश प्राप्त होने के बाद जिले में विद्यार्थियों के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। लॉटरी प्रणाली के माध्यम से स्कूलों का चयन किया जाएगा और चयनित विद्यार्थियों को संबंधित स्कूल में प्रवेश दिया जाएगा।

हाल ही में संपन्न हुई पंजीयन प्रक्रिया के अनुसार जिले के 113 स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कुल 1376 सीटों पर विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।

किस तहसील में कितने स्कूलों का पंजीकरण

क्रमांक तहसील पंजीकृत स्कूल
1 वधा 42
2 हिंगनघाट 18
3 आवी 12
4 कारंजा 06
5 आष्टी 04
6 समुद्रपुर 06
7 देवली 13
8 12
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com