वर्धा-सेलू के खेत में 2 सगी बहनों की कुएं में गिरने से दर्दनाक मौत; पिता ने भी लगाई छलांग, नहीं बचा सके जान

Wardha Selu Well Drowning Tragedy: सेलू के कोलगांव क्षेत्र में कुएं में गिरने से 8 और 10 वर्षीय दो बहनों की मौत हो गई। पुलिस ने घटना की नोंद लेकर जांच शुरू कर दी है।
Wardha Selu Well Accident Two Sisters Death
सेलू में कुएं में गिरने से दो बहनों की मौतसोर्स:फोटो नवभारत
Published on
Updated on

Wardha Selu Well Accident Two Sisters Death: वर्धा ज़िले में सेलू के कोलगांव क्षेत्र में कुएं में गिरने से दो मासूम बहनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 8 वर्षीय दिव्या और 10 वर्षीय उन्नति साटोने के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चियां अपने पिता के साथ खेत पर गई थीं। हादसे के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

खेत पर पिता के साथ गई थीं दोनों बहनें

सेलू शहर के गुड शेफर्ड इंग्लिश स्कूल और स्कूल ऑफ ब्रिलियंट में पढ़ने वाली दो बहनों की कुएं में गिरने से मौत हो गई। बुधवार दोपहर कोलगांव क्षेत्र में हुए इस हादसे से सेलू शहर और आसपास के इलाके में शोक की लहर है।

मृत बच्चियों की पहचान दिव्या सचिन साटोने (8) और उन्नति सचिन साटोने (10) के रूप में हुई है। दोनों धान्य मार्केट के सामने रहने वाले सचिन साटोने की बेटियां थीं।

मिली जानकारी के अनुसार, पिता सचिन साटोने दोनों बच्चियों को स्कूल से छुट्टी दिलाकर कोलगांव क्षेत्र स्थित अपने खेत में ले गए थे। इसी दौरान दोनों बच्चियों के कुएं में गिरने की घटना सामने आई।

कुएं से बाहर निकालने का प्रयास

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के नागरिक मौके पर पहुंचे। रुग्णमित्र प्रज्वल लटारे तथा सेलू पुलिस थाने के थानेदार पंकज वाघोडे, प्रशांत श्रीवास्तव, राकेश देवगडे, मंगेश राऊत और नितीन डाखोले भी घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस और स्थानीय नागरिकों की मदद से दोनों बच्चियों को कुएं से बाहर निकाला गया। इसके बाद उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए सेलू ग्रामीण अस्पताल भेजा गया।

ऐसे हुआ हादसा, प्रारंभिक जानकारी में सामने आई वजह

वर्धा पुलिस की प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चियों को प्यास लगी थी। उस समय उनके पिता सचिन साटोने कुएं से पानी निकाल रहे थे। इसी दौरान खेत में मौजूद उनका कुत्ता दौड़कर कुएं के पास पहुंचा।

कुत्ते को देखकर दोनों बच्चियां डर गईं और एक-दूसरे को गले लगा लिया। इसी दौरान कथित तौर पर उनका पैर फिसला और दोनों कुएं में गिर गईं।

बच्चियों को बचाने के लिए पिता सचिन साटोने ने भी तुरंत कुएं में छलांग लगा दी। हालांकि, कुएं में रस्सी उपलब्ध नहीं होने और काफी प्रयास के बाद थक जाने के कारण वह दोनों बच्चियों को बाहर नहीं निकाल सके।

Wardha Selu Well Accident Two Sisters Death
भंडारा के साकोली में विवाद के बाद 62 वर्षीय ग्रामीण ने तोड़ा दम, आरोपी सरपंच पर FIR,तलाश में जुटी पुलिस

तीसरी बेटी गांव में होने से बची

सचिन साटोने की तीन बेटियां हैं। तीसरी बेटी छठी कक्षा में पढ़ती है। घटना के समय वह गांव में गणपति उत्सव के अवसर पर अपनी सहेली के घर भोजन के लिए गई थी। इसी वजह से वह इस हादसे में बच गई।

फिलहाल सेलू पुलिस ने घटना की नोंद लेकर जांच शुरू कर दी है। दोनों बच्चियों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। हादसे की वास्तविक परिस्थितियां और मृत्यु का कारण पुलिस जांच तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com