भंडारा के साकोली में विवाद के बाद 62 वर्षीय ग्रामीण ने तोड़ा दम, आरोपी सरपंच पर FIR,तलाश में जुटी पुलिस

Sakoli Sarpanch Resident Murder Case: साकोली के खैरी गांव में नाली की सफाई को लेकर विवाद में घायल 62 वर्षीय ग्रामीण की नागपुर में मौत हो गई। पुलिस ने सरपंच पर FIR दर्ज कर 6 टीमें गठित की हैं।
Bhnadra Sakoli Crime Sarpanch FIR
साकोली में ग्रामीण की मौत,सरपंच पर FIRसोर्स:फोटो नवभारत
Published on
Updated on

Bhnadra Sakoli Crime Sarpanch FIR: भंडारा के साकोली तहसील के खैरी गांव में नाली की सफाई को लेकर हुए विवाद में घायल 62 वर्षीय दिलीप सदाशिव कांबले की नागपुर मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई।

पुलिस ने खैरी-वलमाझरी गट ग्रामपंचायत के सरपंच पुरुषोत्तम रुखमोडे के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी की तलाश के लिए छह पुलिस टीमों का गठन किया गया है।

नाली की सफाई को लेकर हुआ था विवाद

साकोली। तहसील के खैरी गांव में घर के सामने नाली की सफाई को लेकर शुरू हुआ विवाद अब मौत के मामले में बदल गया है। विवाद में घायल हुए दिलीप सदाशिव कांबले (62) की 21 सितंबर को नागपुर मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना 11 सितंबर की है। दिलीप कांबले ने घर के सामने नाली में जमा कचरा साफ कराने के लिए सरपंच से कहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। आरोप है कि विवाद आगे बढ़कर मारपीट तक पहुंच गया, जिसमें कांबले गंभीर रूप से घायल हो गए।

हालत बिगड़ने पर नागपुर रेफर

घटना के बाद परिजनों ने कांबले का पहले स्थानीय स्तर पर उपचार कराया। इसके बाद 13 सितंबर को सुबह 8:10 बजे उन्हें साकोली उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने के कारण उसी दिन रात करीब 11:15 बजे उन्हें भंडारा जिला अस्पताल रेफर किया गया।

स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक होने पर उन्हें आगे उपचार के लिए नागपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान 21 सितंबर को उनकी मौत हो गई।

सरपंच के खिलाफ मामला दर्ज

कांबले की मौत की जानकारी मिलने के बाद साकोली पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी। पुलिस ने खैरी-वलमाझरी गट ग्रामपंचायत के सरपंच पुरुषोत्तम रुखमोडे के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छह टीमों का गठन किया है। पुलिस विभिन्न पहलुओं से घटना की जांच कर रही है और विवाद से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

Bhnadra Sakoli Crime Sarpanch FIR
मुंबई में गणपति विसर्जन का मेगा सिक्योरिटी प्लान, 18,340 पुलिसकर्मियों समेत 22 हजार से ज्यादा जवान तैनात

परिजनों और संगठनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

मृतक के परिजनों और सामाजिक संगठनों की ओर से ज्ञापन देकर मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपी सरपंच की गिरफ्तारी की मांग की गई है। साथ ही नागपुर में इन-कैमरा पोस्टमार्टम कराने और संभावित साक्ष्यों को सुरक्षित रखने की मांग भी की गई।

ज्ञापन में घटना के प्रत्यक्षदर्शियों, पुलिस पाटिल के घर के सामने हुए घटनाक्रम तथा मृतक को घटना के बाद दिए गए स्थानीय उपचार की भी जांच की मांग की गई है।

नागपुर में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मृतक का शव साकोली के लिए रवाना किया गया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com