वर्धा में नाबालिगों का गाड़ी चलाना पड़ेगा भारी! पुलिस ने पेरेंट्स पर कसा शिकंजा, चला विशेष अभियान

Traffic Police: वर्धा में बढ़ते हादसों को रोकने के लिए पुलिस ने नाबालिग वाहन चालकों और पेरेंट्स पर बड़ा एक्शन लिया है। अगस्त के विशेष अभियान में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।
Wardha Traffic Police Without License Driving
वर्धा पुलिस फोटो सोर्स- नवभारत
Published on
Updated on

Wardha Traffic Police Without License Driving: वर्धा जिले में दोपहिया से दुर्घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। विशेष रूप से शहरों में नाबालिगों द्वारा बिना लाइसेंस वाहन चलाए जाने से उनके साथ-साथ अन्य नागरिकों की जान को भी खतरा पैदा हो रहा है। इसके बावजूद कई अभिभावक अपने नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति दे रहे हैं।

वर्धा जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अगस्त माह में विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान नाबालिग वाहन चालकों और उनके अभिभावकों के खिलाफ एक्शन ली गई।

इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक सौरभकुमार अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक सदाशिव वाघमारे के मार्गदर्शन में यातायात विभाग के एपीआय विजयकुमार घुले, पुलिस उपनिरीक्षक अमोल लगड, कर्मी अश्विन गजभिये, जावेद शेख, राजेश कंगाले तथा यातायात पुलिस कर्मचारियों द्वारा की गई।

इन नियमों के उल्लंघन पर हुई कार्रवाई

वर्धा जिले में दोपहिया से दुर्घटनाओं में लगातार वृद्धि देखते हुए विशेष अभियान के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाना, ट्रिपल सीट, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल, सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करना, विना नंबर प्लेट वाहन चलाना तथा सड़क पर यातायात में बाधा उत्पन्न करने सहित अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की गई।

यातायात नियंत्रण शाखा की ओर से वर्धा शहर के विभिन्न स्थानों पर नाबालिग वाहन चालकों, बिना लाइसेंस वाहन चलाने वालों तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रखने की जानकारी दी गई है।

Wardha Traffic Police Without License Driving
वर्धा की 521 ग्राम पंचायतों में संपत्ति कर वसूली सुस्त, 43.37 करोड़ के लक्ष्य में अब तक सिर्फ 2.43% जमा

अभिभावकों से अपील

वर्धा जिले की यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने नाबालिग बच्चों को किसी भी परिस्थिति में वाहन चलाने की अनुमति न दें। साथ ही सभी वाहन चालक यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें। सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को कम करने के लिए इस तरह के विशेष अभियान आगे भी प्रभावी रूप से चलाए जाएंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com