-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Yagyavalkya Jichkar Returns To Congress Had Rebelled In Assembly Elections
Nagpur News: बिखरे टुकड़े समेट रही कांग्रेस, याज्ञवल्क्य जिचकार की घरवापसी, विस चुनाव में की थी बगावत
- Written By: आंचल लोखंडे
कांग्रेस से निलंबित याज्ञवल्क्य जिचकार की पुन: पार्टी में वापसी हुई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय तिलक भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी रमेश चेन्निथला व प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल की उपस्थिति में उन

याज्ञवल्क्य जिचकार की वापसी। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नागपुर: कांग्रेस से निलंबित याज्ञवल्क्य जिचकार की पुन: पार्टी में वापसी हुई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय तिलक भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी रमेश चेन्निथला व प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल की उपस्थिति में उन्होंने कांग्रेस में वापसी की। उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस विचारधारा के हैं और युवा वर्ग में कांग्रेस विचारधारा को विस्तार देने का कार्य कर रहे हैं। पार्टी में युवाओं को अवसर दिया जाता है और इसकी विचारधारा देश को तारने वाली है।
उन्होंने पार्टी में पुन: प्रवेश के लिए आलानेताओं का आभार भी माना। जिचकार की वापसी के बाद अब कांग्रेसी खेमे में अन्य निलंबित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की वापसी के कयास भी लग रहे हैं। इस कार्यक्रम में विधानसभा में पक्षनेता विजय वडेट्टीवार, विप में पक्षनेता सतेज उर्फ बंटी पाटिल, माणिकराव ठाकरे, नाना पटोले, सांसद श्यामकुमार बर्वे, नितिन राऊत, अतुल लोंढे सहित अन्य नेता उपस्थित थे।
कर दिए गए थे निलंबित
बताते चलें कि विधानसभा चुनाव में पार्टी से उन्होंने उम्मीदवारी की मांग की थी। वे काटोल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के इच्छुक थे लेकिन महाविकास आघाड़ी में यह सीट राकां शरद पवार पार्टी के हिस्से गई थी। पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के बेटे सलिल देशमुख को उम्मीदवारी मिली थी। बावजूद इसके याज्ञवल्क्य ने अपना नामांकन दाखिल किया व चुनावी मैदान में उतर गए थे। पार्टी ने उन्हें निलंबित कर दिया था।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में शेयर मार्केट के नाम पर बड़ा फ्रॉड! ऑर्डनेंस फैक्ट्री के रिटायर्ड कर्मचारी से 20.51 लाख रूपए की ठगी
जमीन बेचने के चक्कर में बिहार में बंधक बने नागपुर के कॉन्ट्रैक्टर; बंदूक की नोक पर कराए साइन, और फिर क्या हुआ?
नागपुर में गहराया बिजली संकट! 40 करोड़ के भुगतान के लिए महावितरण के खिलाफ ठेकेदारों की अनिश्चितकालीन हड़ताल
नागपुर मनपा का अनोखा टाइमिंग! बारिश के बीच खोद दी सड़क; रामेश्वरी रोड पर कीचड़ व फिसलन से पैदल चलना हुआ दूभर
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
मूलक सहित के अन्य पदाधिकारियों की वापसी के कयास
इसी तरह रामटेक विस सीट से बगावत कर चुनाव लड़ने वाले जिलाध्यक्ष राजेन्द्र मूलक को भी पार्टी ने निलंबित कर दिया है। बावजूद इसके कांग्रेस के स्थानीय नेताओं के साथ वे पार्टी के आयोजनों में नजर आते रहे हैं। जिचकार की वापसी के बाद मूलक सहित के सभी ऐसे पदाधिकारियों की वापसी के कयास लग रहे हैं जिन्हें निलंबित कर दिया गया था।
यज्ञवालक्य और उनके पिता का इतिहास
यज्ञवालक्य के साथ उनके पिता का बड़ा नाम जुड़ा हुआ है। श्रीकांत जिचकर भारत के सबसे अधिक शिक्षित नेता माने गए। श्रीकांत जिचकर का जन्म 14 सितंबर 1954 को महाराष्ट्र के काटोल में हुआ था। श्रीकांत जिचकर ने 42 विश्वविद्यालयों में पढ़ाई की थी। श्रीकांत जिचकर 26 साल की उम्र में देश के सबसे कम उम्र के एमएलए बने थे।
Yagyavalkya jichkar returns to congress had rebelled in assembly elections
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
क्या केतन अग्रवाल मर्डर केस में शामिल है कोई तीसरा शख्स? तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी लोनावला पुलिस
Jul 02, 2026 | 12:49 PM8th Pay Commission: क्या कोविड में रोके गए 18 महीने का बकाया DA देगी सरकार? 8वें वेतन आयोग के बीच चर्चा तेज
Jul 02, 2026 | 12:46 PMसीहोर के जावर में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार यात्री बस, हादसे में कई लोग गंभीर घायल
Jul 02, 2026 | 12:43 PMमुंबई में भारी बारिश से जलाशयों का जलस्तर 7.31% तक पहुंचा, ओवरफ्लो हुई पवई झील; शुक्रवार को बीएमसी की बैठक
Jul 02, 2026 | 12:39 PMदिल्ली–पंजाब में आतंकी साजिश का भंडाफोड़: ISI नेटवर्क से जुड़े 4 आरोपी गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 12:35 PMअयोध्या में वकीलों ने काटा बवाल! पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर थाने में घुसी भारी भीड़, चंपत राय पर दर्ज होगी FIR
Jul 02, 2026 | 12:35 PMGen Z Dating: डेटिंग को लेकर बदल रही है Gen Z की सोच, जानिए क्या है नया ट्रेंड
Jul 02, 2026 | 12:31 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM















