वर्धा में पुलिस डॉग स्क्वॉड के लिए बनेगी दो मंजिला इमारत, जिला नियोजन से 94 लाख रुपए मंजूर

Wardha Dog Squad Building: वर्धा में पुलिस डॉग स्क्वॉड के लिए पिंजरों सहित दो मंजिला स्वतंत्र भवन बनाया जाएगा। जिला नियोजन समिति ने इसके लिए 94 लाख रुपए की निधि मंजूर की है।
wardha police dog squad two storey building 94 lakh
वर्धा डॉग स्क्वॉड(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Wardha District Police: वर्धा जिला पुलिस दल के आधुनिकीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। पुलिस जांच में अहम भूमिका निभाने वाले डॉग स्क्वॉड के लिए पिंजरों सहित दो मंजिला स्वतंत्र इमारत का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए जिला नियोजन समिति के माध्यम से 94 लाख रुपए का निधि मंजूर किया गया है। पालकमंत्री एवं गृह राज्यमंत्री डॉ. पंकज भोयर की पहल से यह सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

पुलिस जांच में डॉग स्क्वॉड की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। विभिन्न प्रकार के अपराधों की जांच, बम की खोज एवं निष्क्रिय करने तथा मादक पदार्थों की तलाश में प्रशिक्षित श्वान उपयोगी साबित होते हैं। वर्तमान में जिला पुलिस दल के पास पांच श्वान कार्यरत हैं, जबकि बम खोजक एवं निष्क्रिय दस्ते के पास दो श्वान हैं। बम दस्ते के श्वानों के लिए अलग इमारत उपलब्ध है, लेकिन पुलिस दल के पांच श्वानों के लिए स्वतंत्र भवन की आवश्यकता थी।

wardha police dog squad two storey building 94 lakh
Wardha News: नौकरीपेशा महिला को नहीं मिलेंगा गुजारा भत्ता, न्यायालय ने सुनाया फैसला

डॉग स्क्वॉड के लिए पिंजरों सहित दो मंजिला इमारत

नई इमारत भविष्य में श्वानों की संख्या बढ़कर आठ होने की संभावना को ध्यान में रखते हुए बनाई जाएगी। इसमें प्रत्येक श्वान के लिए स्वतंत्र कमरा एवं पिंजरा, भोजन तैयार करने के लिए किचन ओटा, भोजन रखने की व्यवस्था तथा अधिकारियों और कर्मचारियों के बैठने की सुविधा होगी। साथ ही आवश्यक फर्नीचर भी उपलब्ध कराया जाएगा। वीवीआईपी बंदोबस्त के दौरान अन्य जिलों से आने वाले श्वानों, उनके हैंडलरों एवं अधिकारियों के ठहरने की व्यवस्था भी इसी इमारत में की जाएगी।

जिला नियोजन से 94 लाख रुपये मंजूर

डॉ. पंकज भोयर ने कहा कि पुलिस विभाग को अधिक गतिशील और आधुनिक बनाने पर लगातार जोर दिया जा रहा है। पिछले डेढ़-दो वर्षों में पुलिस के लिए आधुनिक वाहन, सीसीटीवी कैमरे, प्रशासनिक इमारतें और आवास उपलब्ध कराने के लिए बड़े पैमाने पर निधि दिया गया है। डॉग स्क्वॉड की बेहतर देखभाल और प्रशिक्षण के लिए 94 लाख रुपये की लागत से स्वतंत्र इमारत का निर्माण किया जा रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com