वर्धा के पिपरी (मेघे) में 5 दिन से जलापूर्ति ठप, बूंद-बूंद पानी के लिए भटक रहे नागरिक

Wardha Water Crisis: वर्धा शहर से सटे पिपरी (मेघे) में पिछले पांच दिनों से जलापूर्ति ठप होने के कारण नागरिकों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
wardha pipri meghe water supply disruption five days
वर्धा जलसंकट (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • वर्धा के पिपरी (मेघे) में पिछले पांच दिनों से जलापूर्ति ठप, नागरिक पेयजल के लिए परेशान।

  • नवंबर को हुई थी अंतिम जलापूर्ति, 13 नवंबर तक नहीं छोड़े गए नल।

  • नियमानुसार तीन दिन के अंतराल पर होनी चाहिए जलापूर्ति, लेकिन समयसारणी का पालन नहीं।

  • समृद्धि महामार्ग के नीचे पाइपलाइन कार्य के दौरान लीकेज होने से दो दिनों का ब्रेकडाउन लेना पड़ा।

Wardha Water Supply Disruption: वर्धा शहर से सटे पिपरी (मेघे) सहित आसपास के कुछ क्षेत्रों में पिछले पांच दिनों से जलापूर्ति ठप है। इसके चलते नागरिकों को पेयजल के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। नियमानुसार तीन दिन के अंतराल पर जलापूर्ति होनी चाहिए, लेकिन इसमें लगातार अनियमितता बरती जा रही है। इससे क्षेत्र के नागरिकों में भारी नाराजगी है। बता दें कि वर्धा शहर सहित आसपास के 14 गांवों में महाकाली स्थित धाम परियोजना से जलापूर्ति की जाती है।

पिपरी (मेघे) सहित 13 गांवों के लिए महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण (मजीप्रा) की देखरेख में प्रादेशिक जलापूर्ति योजना संचालित है। इसके तहत संबंधित गांवों में - तीन दिन के अंतराल पर नल छोड़े जाते हैं। हालांकि, आए दिन इस समयसारणी का पालन नहीं होने की शिकायतें सामने आ रही हैं।

wardha pipri meghe water supply disruption five days
यवतमाल जिला सहकारी बैंक में 6 करोड़ की वित्तीय गड़बड़ी, 8 अधिकारियों पर कार्रवाई की तलवार

8 नवंबर को अंतिम बार जलापूर्ति

पिपरी (मेघे) में 8 नवंबर को अंतिम बार जलापूर्ति की गई थी। इसके बाद 13 नवंबर तक नल नहीं छोड़े गए। तीन दिन के निर्धारित अंतराल के बावजूद पांच दिन बीतने से नागरिकों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। नागरिकों की मांग है कि मजीप्रा सभी 14 गांवों के लिए जलापूर्ति की अधिकृत समयसारणी घोषित करे। साथ ही तकनीकी खराबी या अन्य कारणों से आपूर्ति प्रभावित होने पर उपभोक्ताओं को पहले से सूचना दी जाए।

wardha pipri meghe water supply disruption five days
वर्धा के जंगलों में जलसंकट की आहट, 22 बाघों समेत वन्यजीवों पर मंडराया खतरा

2 दिन का बताया गया ब्रेकडाउन

मजीप्रा, वर्धा के कार्यकारी अभियंता बुराडे से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले समृद्धि महामार्ग के नीचे जलापूर्ति पाइप लाइन का काम किया गया था। इसी परिसर में लीकेज होने के कारण जलापूर्ति प्रभावित हुई। इसके चलते दो दिनों का ब्रेकडाउन लेना पड़ा। उन्होंने जल्द ही क्षेत्र में जलापूर्ति सुचारु रूप से शुरू होने की बात कही।