वर्धा नगर पालिका ने पटाखा बाजार पर कसा शिकंजा, 70 से अधिक को दुकानों को भेजा नोटिस

Wardha Crackers Notice: वर्धा नगर पालिका ने बिना अनुमति पटाखा बेचने वालों पर सख्त रुख अपनाते हुए 70 से अधिक विक्रेताओं को नोटिस जारी कर अल्टीमेटम दिया।
Wardha Crackers Notice: वर्धा नगर पालिका ने बिना अनुमति पटाखा बेचने वालों पर सख्त रुख अपनाते हुए 70 से अधिक विक्रेताओं को नोटिस जारी कर अल्टीमेटम दिया।
पटाखों की दुकान (सौजन्य-IANS)
Published on: 
Updated on: 

Wardha News: वर्धा शहर व आसपास के परिसर में दिवाली को देखते हुए बड़ी संख्या में पटाखों की दुकानें सजी हैं। इनमें कुछ दुकानें बिना किसी अनुमति के लगाई गई है। शहर के संवेदनशील परिसर में भी यह दुकानें लगी हुई है। न्यू इंग्लिश स्कूल मार्ग पर भी बिना किसी अनुमति के पटाखा दुकानें लगने से अनहोनी का डर पैदा हो गया है।

इस संदर्भ में शिकायतें बढ़ने से नप प्रशासन एक्शन में आ गया। शुक्रवार, 17 अक्टूबर को नप ने 70 से अधिक पटाखा विक्रेताओं को नोटिस जारी करने की जानकारी है। इसमें संबंधितों को अल्टीमेटम दिया गया है, अन्यथा सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है। अब नगर पालिका आगे क्या कदम उठाती है, इस ओर सभी की नजरें टिकी हुई है।

पटाखा दुकान विक्रेताओं में मची खलबली

दूसरी ओर नोटिस प्राप्त होने के कारण पटाखा दुकान विक्रेताओं में खलबली मची हुई है। शहर के कुछ हिस्से अत्यंत संवेदनशील है। जहां स्कूल, कॉलेज, कोचिंग क्लासेस, गैस एजेन्सी, हॉस्पिटल, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स जैसे प्रतिष्ठान है। कुछ रिहायसी इलाकों में इस प्रकार की पटाखों की दुकानें लगाना नियमों का उल्लंघन है। बावजूद इसके शहर में बड़ी मात्रा में पटाखों की दुकाने लगाई गई हैं। इस संदर्भ में खबर सामने आते ही नप प्रशासन ने एक्शन में आते हुए संबंधितों को नोटिस जारी करना शुरू कर दिया है।

दमकल विभाग की 4 टीमों की होगी नजर

शहर के कुछ हिस्सों में बिना किसी अनुमति के पटाखों की दुकाने लगाई गई है। इस संदर्भ में शिकायतें प्राप्त होने से नप के दमकल विभाग की चार टिमें तैयार की गई है। इन टीमों ने वर्धा शहर व आसपास के क्षेत्र में लगी पटाखा दुकानों को नोटिस जारी किए है। संबंधितों को जरूरी निर्देश दिये गए हैं, अमल न होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

- विजय देशमुख, CO, नगर पालिका, वर्धा