सरकारी दफ्तर बना ‘डांस फ्लोर’, फिल्मी गानों पर जमकर थिरके सरकारी बाबू; वीडियो वायरल!
Wardha Panchayat Samiti Viral Video: वर्धा पंचायत समिति में नियमों की उड़ी धज्जियां! कार्यालयीन समय में फिल्मी गानों पर झूमते दिखे अधिकारी-कर्मचारी। वीडियो वायरल होने के बाद CEO से कार्रवाई की मांग।
- Written By: प्रिया जैस
अधिकारियों का वीडियो वायरल (सौजन्य-नवभारत)
Govt Officials Dancing in Office: वर्धा पंचायत समिति का कामकाज आए दिन किसी न किसी कारण चर्चा में रहता है। इस बार पंचायत समिति के सभागृह में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अधिकारी और कर्मचारी फिल्मी गानों पर झूमते नजर आए। कार्यालयीन समय में प्रशासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों का यह व्यवहार गंभीर माना जा रहा है।
नाच-गाने का वीडियो वायरल होने के बाद तरह-तरह की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। इस संदर्भ में वरिष्ठ अधिकारियों से मामले की गंभीरता से जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की जा रही है। जानकारी के अनुसार, जिला परिषद तथा सभी पंचायत समितियों के अंतर्गत जिलास्तरीय सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा प्रतियोगिताएं 6 से 8 फरवरी के दौरान संपन्न हुईं।
कार्यक्रम के बाद झूमे अधिकारी
समापन समारोह में विजेता और सहभागी अधिकारी-कर्मचारियों ने खुशी व्यक्त की। इन प्रतियोगिताओं में वर्धा पंचायत समिति ने विभिन्न स्पर्धाओं में पुरस्कार भी प्राप्त किए। इसी उपलक्ष्य में मंगलवार, 10 फरवरी को पंचायत समिति के सभागृह में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा में सामान्य से कम बारिश: किसानों कि बढ़ी चिंता, अगले 5 दिन लगातार बारिश का अनुमान
वर्धा के कारंजा में बैंक घोटाला,बैंक मेनेजर ने की दो महिलाओं से 1.27 लाख की धोखाधड़ी, मामला दर्ज
बोर टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्र में 105 परिवारों के लिए 1.57 करोड़ पुनर्वास योजना
हिंगनघाट समेत कई नदी घाटों पर अवैध रेत उत्खनन जारी, सरकार से जांच की मांग
यह कार्यक्रम कार्यालयीन समय में ही आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में पुरस्कार वितरण किया गया तथा उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने विचार भी व्यक्त किए। यहां तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन कार्यक्रम के अंतिम चरण में कुछ अधिकारी और कर्मचारी उत्साह में फिल्मी गानों पर गरबा और नृत्य करने लगे।
यह भी पढ़ें – पुराना भंडारा रोड पर चला बुलडोजर, 8 जेसीबी और भारी पुलिस बल के साथ 40 इमारतें ढहाई; मचा हड़कंप
कार्यालयीन समय में कार्यालय के सभागृह में इस प्रकार नाच-गाना करना कितना उचित है, इस पर आमजन सवाल उठा रहे हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद यह मामला और अधिक चर्चा का विषय बन गया है।
कार्रवाई की मांग ने पकड़ा जोर
उल्लेखनीय है कि उक्त सभागृह में पंचायत समिति अंतर्गत संचालित योजनाओं, विकास कार्यों आदि की समीक्षा की जाती है और विभिन्न कार्यों की योजना बनाने हेतु बैठकें आयोजित की जाती हैं। ऐसे महत्वपूर्ण स्थान का उपयोग नाच-गाने के लिए किया जाना कई लोगों को आपत्तिजनक और निंदनीय प्रतीत हो रहा है। इस पूरे मामले में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पराग सोमन से गंभीरता से ध्यान देकर उचित कार्रवाई करने की मांग जोर पकड़ रही है।
