नासिक में आरटीई प्रवेश शुरू: अब सरकारी स्कूल को पहली वरीयता, 5,602 सीटों के लिए 10 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन शुरू
Nashik Schools RTE Admission: नासिक में आरटीई 2026-27 के तहत निःशुल्क प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। 393 स्कूलों की 5,602 सीटों के लिए 10 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं।
- Written By: अंकिता पटेल
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Nashik Free Education Online Application: नासिक शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए निःशुल्क प्रवेश प्रक्रिया आज से आधिकारिक रूप से प्रारंभ हो गई है। जिले के अभिभावक अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए 10 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।
इस वर्ष नासिक जिले के कुल 393 स्कूलों ने आरटीई के तहत पंजीकरण कराया है, जिनमें कुल 5,602 सीटें प्रवेश के लिए उपलब्ध हैं। पिछले अनुभवों और रिक्त सीटों को देखते हुए सरकार ने इस बार नियमों में महत्वपूर्ण संशोधन किए हैं।
यदि छात्र के घर से एक किलोमीटर के दायरे में कोई सरकारी स्कूल है, तो आवेदन में उसे ही प्रथम वरीयता देनी होगी। अभिभावक निजी सहायता प्राप्त स्कूलों का विकल्प केवल तभी चुन सकेंगे, जब उनके क्षेत्र में कोई सरकारी स्कूल उपलब्ध न हो।
सम्बंधित ख़बरें
स्वतंत्रता दिवस तक नहीं सीख पाए मराठी तो सीधे लाइसेंस कैंसल, प्रताप सरनाइक ने दी ऑटो-टैक्सी चालकों को चेतावनी
Bhandara News: भंडारा में शिक्षकों के 700 रिक्त पद भरने की मांग, कलेक्ट्रेट पर जनआक्रोश मोर्चा
महाराष्ट्र में अब गैर-किसान नहीं खरीद पाएंगे खेत, चंद्रशेखर बावनकुले के इस निर्णय से भूमाफियाओं में हडकंप
शिंदे गुट के कॉर्पोरेटर रमेश म्हात्रे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, डॉक्टर के साथ मारपीट मामले में बड़ा मोड़
पात्रता और आवश्यक दस्तावेज
आरटीई प्रवेश के लिए छात्र की आयु 31 दिसंबर 2026 तक न्यूनतम 6 वर्ष होनी चाहिए, आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के लिए अभिभावकों की वार्षिक आय 1 लाख रुपये से कम होना अनिवार्य है, जिसका प्रमाण-पत्र तहसीलदार द्वारा जारी होना चाहिए, पते के प्रमाण के लिए राशन कार्ड, आधार कार्ड, बिजली बिल या आवेदन की तिथि से पहले का पंजीकृत रेंट एग्रीमेंट मान्य होगा। यह योजना एससी, एसटी, ओबीसी, दिव्यांग और आर्थिक रूप से दुर्बल घटकों के लिए जीवनदान साबित हो रही है।
यह भी पढ़ें:-नासिक में सड़क हादसा: टैंकर की टक्कर से युवक की मौत, नागरिकों का उग्र प्रदर्शन, ट्रैफिक व्यवस्था पर सवाल
आवेदन प्रक्रिया और चयन
अभिभावकों को पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन ही पूरी करनी होगी। आधिकारिक वेबसाइट http://student।maharashtra।g ov।in/ पर जाकर आवेदन किया जा सकता है। फॉर्म भरते समय अधिकतम 10 स्कूलों को प्राथमिकता के आधार पर चुना जा सकता है।
