Wardha News: अंतिम दिन तक अध्यक्ष पद के लिए 72 और सदस्य पद के लिए 1002 आवेदन

Municipal Council Candidates: वर्धा जिले की 6 नगरपालिकाओं में नामांकन के अंतिम दिन अध्यक्ष पद के 72 और नगरसेवक पद के 1002 आवेदन दाखिल, राजनीतिक दलों ने रैली कर दमखम दिखाया।
अंतिम दिन तक अध्यक्ष पद के लिए 72 और सदस्य पद के लिए 1002 आवेदन
अंतिम दिन तक अध्यक्ष पद के लिए 72 और सदस्य पद के लिए 1002 आवेदन
Published on
Updated on

Wardha Municipal Election: जिले की 6 नगरपालिकाओं के लिए नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन राजनीतिक दलों के साथ-साथ निर्दलीय उम्मीदवारों की भी भारी भीड़ उमड़ी। वर्धा, हिंगनघाट, आर्वी, देवली, पुलगांव और सिंदी-रे रेलवे नगरपालिकाओं के लिए 10 से 17 नवंबर तक नामांकन पत्र स्वीकार किए गए। अंतिम दिन तक सभी छह नगरपालिकाओं में अध्यक्ष पद के लिए कुल 72 तथा नगरसेवक पद के लिए 1002 नामांकन दाखिल किए गए।

जिले के 2,76,687 मतदाता 6 नगराध्यक्ष और 166 नगरसेवकों का चयन करेंगे। नगरपालिकाओं पर परचम लहराने के लिए सभी राजनीतिक दलों और संगठनों ने चुनावी तैयारियाँ तेज कर दी हैं। नामांकन के अंतिम दिन मुख्य राजनीतिक दलों ने अपने उम्मीदवारों के साथ शक्ति प्रदर्शन करते हुए भव्य रैलियाँ निकालीं। इस दौरान स्थानीय नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

रैली निकाल कर किया शक्ति प्रदर्शन

अब 18 नवंबर, मंगलवार को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी होगी, जिसके बाद यह स्पष्ट होगा कि कितने नामांकन रद्द होते हैं और कितने उम्मीदवार अपने नाम वापस लेते हैं।

जिले की 6 नगरपालिकाओं में कुल नामांकन पत्र

  • वर्धा-अध्यक्ष पद के लिए 15 व नगरसेवक के लिए 235 नामांकन
  • हिंगनघाट-अध्यक्ष पद के लिए 13 व नगसेवक के लिए 248 नामांकन
  • आर्वी-अध्यक्ष पद के लिए 12 व नगरसेवक के लिए 118 नामांकन
  • देवली-अध्यक्ष पद के लिए 8 व नगरसेवक के लिए 78 नामांकन
  • पुलगांव-अध्यक्ष पद के लिए 17 व नगरसेवक के लिए 218 नामांकन
  • सिंदी-रे. अध्यक्ष पद के लिए 7 व नगरसेवक के लिए 105 नामांकन

नप निहाय नगराध्यक्ष पद के लिए आरक्षण

  • नप            आरक्षण
  • वर्धा:         ओबीसी (सर्वसाधारण)
  • हिंगनघाट: खुला प्रवर्ग (महिला)
  • आर्वी:        खुला प्रवर्ग (महिला) पुलगांव
  • ओबीसी:    (महिला)
  • देवली:       खुला प्रवर्ग (सर्वसाधारण)
  • सिंदी-रे.:    खुला प्रवर्ग (महिला)
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com