Wardha News: 25 करोड़ के पानी बिल ने बिगाड़ा बजट; घर-घर पहुंचेंगे रिकवरी दल, नहीं भरा टैक्स तो कटेगा कनेक्शन!

Maharashtra Jeevan Pradhikaran Wardha: महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण (मजिप्रा) का 25 करोड़ का पानी बिल बकाया। पिपरी (मेघे) समेत 14 गांवों में वसूली दल सक्रिय। 20 से 25 फरवरी तक जलापूर्ति बंद रहेगी।
MJP faces ₹25 crore water bill crisis in Pipri (Meghe) & 13 villages. Only ₹5 crore recovered so far.
जलापूर्ति ठप (फाइल फोटो)
Published on
Updated on

Water Bill Arrears Pipri Meghe: मार्च एंडिंग के चलते सभी विभाग बकाया व वर्तमान टैक्स वसूली पर जोर दे रहा है। इसी तर्ज पर महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण ने भी वसूली मुहिम हाथ में ली है। शहर से सटे पिपरी (मेघे) प्लस 13 गांवों के लिये प्रादेशिक जलापूर्ति योजना चलायी जाती है। इसपर संपुर्ण नियंत्रण मजिप्रा का है। उक्त योजना के तहत 14 गांवों में करीब 20 हजार से अधिक नल कनेक्शन है।

अधिकांश ग्राहकों पर करीब पिछला व वर्तमान मिलाकर कुल 25 करोड़ रुपयों का पानी बिल बकाया है। नियमित रुप से बिल की अदायगी न होने के कारण मजिप्रा का आर्थिक गणित बिघड गया है। शुरु आर्थिक वर्ष में मजिप्रा के सामने दस करोड के वसूली का लक्ष्य था, परंतु प्रत्यक्ष में केवल 5 करोड ही वसूल होने की जानकारी है।

कुछ नल ग्राहकों पर 40 से 50 हजार रुपये तक बिल बकाया है। उक्त राशी लोग अदा नहीं कर पा रहे है। ऐसी स्थिति में सरकार ने कुछ वर्ष पहले चलायी गई अभय योजना पुन: एक बार शुरु करने की मांग जोर पकड़ रही है। इससे नल ग्राहकों को राहत मिलेने के साथ साथ मजिप्रा को भी समझौता राशी वसूल करने में आसानी हो सकती है।

13 गांवों में योजना

ज्ञात हो कि, आवश्यकता के अनुसार शुध्द जल की तर्ज पर शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में परिवारों को नल कनेक्शन दिये जा रहे है। पिपरी प्लस 13 गांवों के लिये प्रादेशिक जलापूर्ति योजना के तहत धाम नदी प्रकल्प से जलापूर्ति होती है। योजना की देखभाल व दुरुस्ती की जिम्मेदारी मजिप्रा पर है।

योजना में पिपरी (मेघे) सहित कारला, सावंगी-मेघे, सिंदी-मेघे, बोरगांव-मेघे, उमरी-मेघे, साटोडा, आलोडी, दत्तपुर, वरुड, वायगांव-निपानी, नालवाडी, म्हसाला, सालोड हिरापुर आदि गांवों को जलापूर्ति की जाती है। गत कुछ वर्षों में इन गांवों में जल जीवन मिशन के तहत सैकडों कनेक्शन दिये गए। परंतु असंख्य कनेक्शन अपडेट न होने के कारण मजिप्रा का टेन्शन बढ़ गया है।

वर्तमान स्थिति यह हैं कि, अधिकांश ऐसे ग्राहक हैं जो नियमित रुप से बिल अदा नहीं करते। हर साल वसूली की मुहिम चलायी जाती है। मजिप्रा के अनुसार इन ग्राहकों पर पिछली 20 करोड़ व वर्तमान में लगभग 5 करोड़ ऐसा कुल 25 करोड के बिल बकाया है। इसे इतने कम दिनों में वसूलने की चुनौती है। ग्राहकों ने समय रहते जल टैक्स अदा करने का आहवान मजिप्रा के उपविभागीय अभियंता दीपक धोटे ने किया गया है।

वसूली के लिये मजिप्रा के दल सक्रिय

करोड़ों रुपये जल टैक्स बकाया होने के कारण मजिप्रा की आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई है। योजना की देखाभाल दुरुस्ती का काम प्रभावित हो रहा है। मार्च एंडिंग के चलते मजिप्रा ने क्षेत्र में वसूली दल सक्रिय किये है। उनके माध्यम से वसूली की जा रही है। जो ग्राहक टैक्स अदा नहीं करेंगे, उनके खिलाफ सख्त एक्शन ली जाएगी, ऐसा कहा गया।

20 से 25 फरवरी रहेंगा शट डाऊन

उल्लेखनिय यह कि, पिपरी प्लस 13 गांवों के लिए जलापूर्ति करने वाली 7 किमी की मुख्य पाइपलाईन बदलने का काम हाथ में लिया गया है। दिवाली के समय साडेतिन किमी की नई पाइपलाईन बिछाई गई थी। अब शेष पाइपलाईन बिछाने का काम 20 से 25 फरवरी दौरान हाथ में लिया जाने वाला है। परिणामवश पांच दिनों तक सभी 14 गांवों में शट डाऊन के चलते जलापूर्ति नहीं होगी। क्षेत्र की जनता ने इन दिनों जलापूर्ति का उचित नियोजन करने का आह्वान मजिप्रा ने किया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com