Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वर्धा की सड़कों पर डर का साया! मानसिक विक्षिप्त बन रहे खतरा, आर्वी में दो की मौत के बाद भी प्रशासन बेपरवाह

Wardha News: वर्धा शहर में सड़कों पर घूम रहे मानसिक विक्षिप्त आम नागरिकों के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। आर्वी में हुए जानलेवा हमले के बाद दहशत बढ़ी है, लेकिन प्रशासन की ठोस कार्रवाई अब तक नदारद है।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Jan 26, 2026 | 07:59 PM

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

Follow Us
Close
Follow Us:

Wardha Mental Patients: पिछले कुछ महीनों से वर्धा शहर में मानसिक विक्षिप्तों की संख्या बढ़ती जा रही है, जो आम नागरिकों के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। ये लोग अचानक राहगीरों पर चिल्लाने लगते हैं या मारने के लिए दौड़ पड़ते हैं, जिससे शहरवासियों में दहशत का माहौल है। तीन दिन पूर्व आर्वी में एक मनोरोगी के हमले में दो लोगों की जान जाने की गंभीर घटना सामने आई। इस घटना ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है।

वर्धा शहर के आर्वी नाका चौराहा, सोशलिस्ट चौराहा, बजाज चौक, कारला चौक, सेवाग्राम मार्ग, मुख्य मार्ग और बैचलर रोड पर मानसिक विक्षिप्त खुलेआम घूमते नजर आते हैं और अचानक लोगों को गालियां देने लगते हैं। तेज आवाजें सुनकर महिलाएं डरकर भागने लगती हैं। कई बार ये लोग हाथों में पत्थर या अन्य वस्तुएं लेकर घूमते हैं। एक मानसिक विक्षिप्त वाहन चालकों पर थूकता है और धूल व पत्थर फेंकता रहता है, जिससे राहगीरों और चालकों को गंभीर खतरा बना रहता है।

वाहनों में तोड़फोड़ कर रहे मानसिक रोगी

इन दिनों शहर में एक दर्जन से अधिक मानसिक विक्षिप्त सड़कों पर देखे जा रहे हैं। कुछ मानसिक विक्षिप्त खड़े वाहनों में तोड़फोड़ भी कर देते हैं। बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन क्षेत्र में भी इनका जमावड़ा रहता है। इन्हें उनके परिजनों तक पहुंचाने या इलाज के लिए भेजने हेतु प्रशासन द्वारा अब तक कोई ठोस प्रयास नहीं किए गए हैं। सामाजिक संस्थाएं भी इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रही हैं। यदि इन्हें समय रहते उपचार के लिए भेजा जाए या परिजनों के सुपुर्द किया जाए, तो ये स्वस्थ हो सकते हैं। आर्वी की घटना के बाद शहरवासी प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि समय रहते इस समस्या पर ठोस कदम उठाए जाएं।

सम्बंधित ख़बरें

‘शिंदे को मिटाने’ की धमकी पर भड़कीं शायना एनसी; गणेश नाईक से पूछा- क्या आलाकमान ने दी है जुबान चलाने की इजाजत?

गर्मी से पहले एक्शन मोड में वर्धा प्रशासन, जलसंकट से निपटने की तैयारी तेज, पालकमंत्री पंकज भोयर ने दिए निर्देश

ई-केवाईसी नहीं तो राशन बंद! चंद्रपुर आपूर्ति अधिकारी की सख्त चेतावनी

गड़चिरोली करोड़ों का बैडमिंटन हॉल को उद्घाटन का इंतजार, खिलाड़ी असुरक्षित स्थानों पर अभ्यास करने को मजबूर

यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र बनेगा देश की इकोनॉमी का पावरहाउस, CM फडणवीस ने गणतंत्र दिवस पर पेश किया प्रगति का रोडमैप

ट्रेन से आ जाते हैं मानसिक विक्षिप्त

अन्य शहरों से लोग मानसिक विक्षिप्तों को ट्रेन में बैठा देते हैं, जो वर्धा स्टेशन पर उतर जाते हैं। इसके बाद शहर की सड़कों पर उनका मुक्त विचरण शुरू हो जाता है। इनसे सबसे अधिक खतरा बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं को रहता है। इस समस्या को गंभीरता से लेना आवश्यक है।

न्यायालय के आदेश पर होती है कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, कोई व्यक्ति यदि न्यायालय में आवेदन देता है तो न्यायालय के आदेश पर मानसिक विक्षिप्तों को इलाज के लिए भेजा जाता है या उनके परिजनों की तलाश की जाती है। यदि कोई व्यक्ति या सामाजिक संस्था आगे आती है, तो प्रशासन कार्रवाई करने को तैयार है।

Wardha mental patients terror arvi incident administration demand

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 26, 2026 | 07:59 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Wardha
  • Wardha News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.