वर्धा में एलपीजी सिलेंडर आपूर्ति पर नए प्रतिबंध: अब 30 दिनों के बाद ही मिलेगी दूसरी बुकिंग की अनुमति
Wardha LPG News: वैश्विक युद्ध के चलते वर्धा में गैस आपूर्ति प्रभावित। अब 'एक परिवार एक सिलेंडर' नियम के तहत उपभोक्ता 30 दिन बाद ही अगली बुकिंग कर सकेंगे। कालाबाजारी रोकने के लिए प्रशासन सख्त हैं।
- Written By: रूपम सिंह
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Wardha News: वैश्विक स्तर पर चल रहे युद्ध और उससे उत्पन्न तनावपूर्ण परिस्थितियों का असर अब घरेलू गैस आपूर्ति पर भी दिखाई देने लगा है। इसी कारण एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति पर कुछ प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं। वर्धा जिले में भी गैस सिलेंडर की आपूर्ति में कटौती देखी जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ गई है। जिले की आठ तहसीलों में लगभग 31 गैस सिलेंडर वितरक एजेंसियां कार्यरत हैं, जिनके लाखों ग्राहक हैं।
नई व्यवस्था के तहत अब ‘एक परिवार एक कार्यरत सिलेंडर’ नियम लागू किया गया है। इसके अनुसार उपभोक्ता को एक सिलेंडर लेने के बाद दूसरे सिलेंडर के लिए 30 दिनों के बाद ही ऑनलाइन पंजीयन करने की अनुमति मिलेगी। तभी उन्हें बुकिंग के लिए ओटीपी प्राप्त होगा। जानकारी के अनुसार वैश्विक स्तर पर चल रहे युद्ध के कारण कई देशों में ऊर्जा संसाधनों की आपूर्ति प्रभावित हो रही है।
इसका असर भारत में भी देखने को मिल रहा है। इसी वजह से कुछ क्षेत्रों में गैस सिलेंडर की संभावित कमी की आशंका जताई जा रही है। हाल ही में लोगों द्वारा अतिरिक्त सिलेंडर बुक करने के कारण मांग में अचानक वृद्धि भी हुई है। गैस वितरकों के अनुसार जिन परिवारों के पास केवल एक सिलेंडर है, वे 21 दिनों तक नई बुकिंग नहीं कर सकते। वहीं जिनके पास दो सिलेंडर हैं, वे 30 दिनों के बाद ही ऑनलाइन नंबर लगा सकते हैं। इसके बाद ही उन्हें ओटीपी प्राप्त होगा और बुकिंग प्रक्रिया पूरी हो सकेगी।
सम्बंधित ख़बरें
Wardha News: वर्धा में किसान कर्जमुक्ति योजना 2026 की पहली सूची जारी, 33,027 किसानों को मिलेगा लाभ
LPG Delivery: इंडेन गैस का बड़ा ऐलान, अब सिर्फ 4 घंटे में होगी आपके घर पर गैस सिलेंडर की डिलीवरी
Wardha News: वर्धा मेडिकल कॉलेज निर्माण को मिली तकनीकी मंजूरी, 403.89 करोड़ की परियोजना जल्द शुरू
Wardha News: साहर PHC के वैद्यकीय अधिकारी पर कर्मचारियों के गंभीर आरोप, जांच समिति गठित
पहले एक सिलेंडर लेने के चार दिनों बाद ही उपभोक्ता ऑनलाइन बुकिंग कर सकते थे और एजेंसी में स्टॉक उपलब्ध होने पर अगले ही दिन सिलेंडर मिल जाता था। लेकिन वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए अब एक सिलेंडर लेने के बाद 30 दिनों के पश्चात ही दूसरा सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। वितरकों का कहना है कि यदि भविष्य में स्थिति और गंभीर होती है, तो कालाबाजारी रोकने और आपूर्ति संतुलित बनाए रखने के लिए ऐसे नियम आवश्यक हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें :- विदेश में ड्राइविंग के लिए बढ़ी इंटरनेशनल लाइसेंस की मांग, वर्धा में छह साल में 163 लोगों ने बनवाया
उपभोक्ताओं में देखा जा रहा असंतोष
अचानक लगाये गए नए नियमों के कारण गैस सिलेंडर उपभोक्त्ताओं में असंतोष देखने मिल रहा है। जिन ग्राहकों के पास एक ही सिलेंडर हैं, उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। भविष्य में गैस सिलेंडर की कटौती का डर ग्राहकों को सता रहा है।
| तहसील | संख्या |
|---|---|
| वर्धा | 09 |
| देवली | 05 |
| सेलू | 02 |
| आर्वी | 01 |
| कारंजा | 02 |
| आष्टी (श.) | 02 |
| हिंगनघाट | 07 |
| समुद्रपुर | 03 |
| कुल | 31 |
