वर्धा में कुष्ठरोग अभियान के दौरान मिले 42 नए मरीज, 2203 संदिग्धों की जांच लंबित

Leprosy Screening In Wardha: वर्धा में कुष्ठरोग निर्मूलन अभियान के दौरान अब तक 42 नए मरीज मिले हैं, जबकि 2,203 संदिग्धों की जांच लंबित है। 14 अक्टूबर तक जांच अभियान पूरा करने के निर्देश दिए।
wardha leprosy campaign 42 new cases
वर्धा कुष्ठरोग अभियान(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Wardha Health Department: राष्ट्रीय कुष्ठरोग निर्मूलन कार्यक्रम को प्रभावी बनाने और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लेने के लिए पुणे के सहायक संचालक स्वास्थ्य सेवा (कुष्ठरोग व क्षयरोग) डॉ. सचिन एडके तथा डॉ. रा.ज. पराडकर ने बुधवार, 7 अक्टूबर को जिले के दुर्गम स्वास्थ्य केंद्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आष्टी व आर्वी तहसील के विभिन्न गांवों, उपकेंद्रों तथा स्वास्थ्य संस्थाओं में चल रहे कुष्ठरोग निर्मूलन अभियान की समीक्षा की।

टीम ने खड़का, टाकरखेड़ा, देऊरवाड़ा उपकेंद्र, आर्वी तहसील स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, तलेगांव-श्या.पं. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा ग्रामीण अस्पताल आष्टी का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और अभियान की प्रगति की जानकारी ली। उनके साथ कुष्ठरोग पर्यवेक्षक नारायण बरेंडीया तथा पैरामेडिकल वर्कर मोहित कातोरे उपस्थित थे।

wardha leprosy campaign 42 new cases
ठाणे के कल्याण में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग

14 अक्टूबर तक चलेगी जांच मुहिम

डॉ. सचिन एडके ने चिकित्सा अधिकारियों, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों, स्वास्थ्य सेविकाओं, स्वास्थ्य सेवकों और आशा सेविकाओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं। उन्होंने कहा कि अतिदुर्गम क्षेत्रों में एक भी संभावित कुष्ठरोगी उपचार से वंचित नहीं रहना चाहिए। इसके लिए घर-घर जाकर लक्षण वाले लोगों की जांच करने के निर्देश दिए।

उन्होंने पिछले 10 वर्षों के कुष्ठरोगियों की सूची तैयार कर नियमित फॉलोअप करने तथा पिछले पांच वर्षों के कुष्ठरोगियों के सभी संपर्क व्यक्तियों की जांच 31 अक्टूबर तक पूर्ण करने को कहा। साथ ही मल्टी ड्रग थेरपी दवाओं के स्टॉक, क्षयरोगियों को निक्षय पोषण योजना का लाभ और उपचार के फॉलोअप की भी समीक्षा की।

wardha leprosy campaign 42 new cases
अकोला में जलसंकट दूर करने के लिए किंखेड में बांध निर्माण शुरू, किसानों को मिलेगी राहत

अभियान में 42 नए मरीज मिले

जिले में पिछले एलसीडीसी अभियान में 188 कुष्ठरोगी मिले थे, जबकि वर्तमान अभियान में अब तक 42 नए मामले सामने आए है। अभियान 14 अक्टूबर तक चलेगा, जिले में 0.9 प्रतिशत दर से संदिग्ध कुष्ठरोगियों की पहचान की गई है, जिनमें से 2203 संदिग्ध मरीजों की जांच लंबित है। इनकी जांच समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने कहा कि केवल रिपोर्ट तैयार करने के बजाय कार्यक्षेत्र में छिपे सभी कुष्ठरोगियों की खोज के लिए प्रभावी प्रयास जरूरी है। कुष्ठरोग और टीबी में महिलाओं के मरीज भी उल्लेखनीय संख्या में सामने आ रहे हैं, इसलिए दोनों कार्यक्रमों को प्राथमिकता देने तथा सीएचओ, एएनएम, एमपीडब्ल्यू और आशा कार्यकर्ताओं को समन्वय से जिम्मेदारियां निभाने के निर्देश दिए गए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com