

Congress Demand Gyanesh Kumar Resignation: गुरुवार को कल्याण शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से कल्याण पश्चिम के बैल बाजार इलाके में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया।
कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार की सांकेतिक पुतला बनाकर उन्हें देश के गद्दार के तौर पर प्रदर्शन स्थल पर लाया गया और केंद्र सरकार और इलेक्शन कमीशन के कामकाज के खिलाफ नारे लगाए।
इस दौरान उन्होंने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और उनकी गिरफ्तारी की मांग की। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष एडवोकेट नवीन सिंह ने किया।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और इंडिया गठबंधन के सांसदों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की निंदा करने के साथ ही कांग्रेस ने इस विरोध प्रदर्शन के जरिए चुनाव सिस्टम में कथित गड़बड़ियों के मुद्दे पर आपत्ति जताई।
विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारे लगाकर रास्ता रोको आंदोलन कर सड़क जाम करने की कोशिश की। इस वजह से इलाके में कुछ देर के लिए ट्रैफिक जाम हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर महात्मा फुले पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया।
विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए रास्ता रोकने की कोशिश की, जिसके चलते बैल बाजार इलाके में कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ। स्थिति की जानकारी मिलते ही महात्मा फुले पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित किया।
पुलिस ने सड़क पर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए लोगों में कांग्रेस जिला अध्यक्ष एडवोकेट नवीन सिंह भी शामिल थे। पुलिस ने मौके पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती। प्रदर्शन के बाद इलाके में स्थिति सामान्य कर दी गई।
इस आंदोलन के ज़रिए कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की भूमिका और चुनाव आयोग के काम करने के तरीके पर सवाल उठाए। चुनाव सिस्टम में कथित गड़बड़ियों का विरोध करते हुए उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की।
इस आंदोलन की वजह से कल्याण के राजनीतिक माहौल में चुनाव आयोग के काम करने का तरीका चर्चा में आ गया है।