Wardha कृषि विभाग का बड़ा एक्शन प्लान: 4.15 लाख हेक्टेयर में होगी बुआई, क्या किसानों को समय पर मिलेगी खाद?

Wardha Agriculture News: र्धा जिले में खरीफ सीजन की तैयारी! 1.17 लाख मीट्रिक टन खाद की मांग, कृषि विभाग के पास 52 हजार टन स्टॉक उपलब्ध। कपास और सोयाबीन की बुआई का बड़ा लक्ष्य।
Wardha Agriculture Department plans for Kharif 2026. Requirement of 1.17 lakh metric tonnes of fertilizer estimated for 4.15 lakh hectares of sowing. 52k MT already available.
रासायनिक खाद (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Wardha Fertilizer Demand: वर्धा जिले में आगामी खरीफ मौसम की तैयारियों में जिले के किसान जुट गए हैं। इसे ध्यान में रखते हुए जिला कृषि विभाग ने भी नियोजन कर लिया है। खरीफ के लिए इस बार 1 लाख 17 हजार 220 मीट्रिक टन खाद की जरूरत है। वर्तमान में 31 मार्च तक पिछला शेष व नया प्राप्त ऐसा लगभग 52 हजार मीट्रिक टन खाद उपलब्ध बताया गया है।

किसानों को खाद की कमी न खले तथा पर्याप्त मात्रा में रासायनिक खाद उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग सज्ज बताया जा रहा है। इस बार खरीफ मौसम में 4 लाख 15 हजार 929 हेक्टयर क्षेत्र में बुआई का नियोजन है। इसमें 2 लाख 21 हजार 831 हेक्टयर क्षेत्र में कपास, 1 लाख 31 हजार 794 हेक्टयर में सोयाबीन, 60 हजार 868 हेक्टयर में तुअर सहित जवार, मका, तिल, मूंग, उडद व मुंगफल्ली आदि फसल भी ली जाएगी।

इसकी तैयारी में किसान जुट गया है। खरीफ मौसम के लिए खाद व बीज की आवश्यकता किसानों को होगी। इसे ध्यान में रखते हुए कृषि विभाग ने पर्याप्त खाद की मांग वरिष्ठ स्तर पर कर ली है।

किसानों को राहत देने का प्रयास

वर्तमान में जिले का किसान विविध संकटों का सामना कर रहा है। गत वर्ष मौसम की मार किसानों को झेलनी पडी। परिणामवश उम्मीद के अनुसार कपास, सोयाबीन व तुअर की फसल नहीं हुई़ फसल में कमी व मार्केट में उचित मूल्य न मिलने से किसानों का लागत खर्च भी नहीं निकल पाया। ऐसे में खाद, बीज व कृषि सामग्री की कींमतों में भारी वृध्दि होने से किसान चारो ओर से आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। खरीफ मौसम के लिए खाद की आपूर्ति शुरू हो चुकी है। जबकि बीज की बिक्री मई माह से शुरु होगी। इसे लेकर नियोजन किये जाने की जानकारी जिला कृषि विभाग ने दी है।

रासायनिक खाद की आपूर्ति शुरु

कृषि विभाग के अनुसार खरीफ के लिए खाद की आपूर्ति शुरु हो चुकी है। इस बार यूरिया, डीएपी, एमओपी, एसएसपी व संयुक्त खाद की कुल 1 लाख 17 हजार 220 मीट्रिक टन की मांग है। वर्तमान में कृषि विभाग के पास 52 हजार मीट्रिक टन खाद उपलब्ध है। इसमें यूरिया, डीएपी, एमओपी, एसएसपी एवं संयुक्त खाद का समावेश बताया गया है।

नहीं होगी खाद की कमी

जिला परिषद कृषि विकास अधिकारी शिवा जाधव ने कहा इस बार खरीफ मौसम के लिए किसानों को पर्याप्त मात्रा में रासायनिक खाद उपलब्ध किया जाएगा। खाद की आपूर्ति शुरु हो चुकी है। जबकि मई माह में बीज की आपूर्ति भी होगी। इसका नियोजन कृषि विभाग कर रहा है। किसानों को खाद व बीज की किल्लत नहीं खलेंगी।

खाद का प्रकार कुल मांग (मीट्रिक टन) वर्तमान उपलब्धता
यूरिया (Urea) 36,750 आपूर्ति जारी
डीएपी (DAP) 13,240 स्टॉक में शामिल
एसएसपी (SSP) 28,250 उपलब्ध
संयुक्त खाद (NPK) 35,830 उपलब्ध
कुल योग (Total) 1,17,220 52,000 (लगभग)
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com