धर्मवीर छावा का अनूठा उपक्रम: शिवजयंती पर ‘शिवराय मनामनात’ अभियान, 151 घरों में शिवस्मारक
Sambhajinagar Shiv Jayanti: शिवजयंती पर धर्मवीर छावा संगठन ‘शिवराय मनामनात-शिवजयंती घराघरात’ अभियान चलाएगा। 151 परिवारों को शिवस्मारक व भगवा ध्वज दिए जाएंगे।
- Written By: अंकिता पटेल
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Sambhajinagar Cultural Event: छत्रपति संभाजीनगर शिव जयंती के उपलक्ष्य में धर्मवीर छावा संगठन की ओर से अनूठा उपक्रम चलाया जाएगा। ‘शिवराय मनामनात-शिवजयंती घराघरात’ अभियान चलाया जाएगा। इस के उपक्रम अंतर्गत शहर के 151 परिवारों को शिवस्मारक व भगवा ध्वज प्रदान करने की योजना बनाई गई है।
इस उपक्रम अंतर्गत संगठन की ओर से छत्रपति संभाजीनगर शहर के 151 परिवारों को शिवस्मारक व भगवा ध्वज का वितरण किया जाएगा। इसके लिए 151 परिवारों का पंजीयन जारी है।
संगठन के संस्थापक अध्यक्ष गणेश उगले पाटील ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज के विचार समाज तक पहुंचाने के लिए 17 फरवरी को भाग्य नगर स्थित मराठी पत्रकार भवन में वितरण समारोह होगा।
सम्बंधित ख़बरें
महिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
गिरीश महाजन पर नहीं है भरोसा! कुंभ मेले की तैयारियों पर संतों की नाराजगी, बोले सीएम फडणवीस, खुद करें निगरानी
अच्छे कामों के प्रचार की जरूरत नहीं पड़ती… मोहन भागवत बोले समाज परिवर्तन भाषणों से नहीं कृति से संभव हैं
कोल्हापुर दौरे पर सीएम फडणवीस और सुनेत्रा पवार, स्व. डॉ. DY पाटिल के परिजनों से की मुलाकात, जताया गहरा शोक
19 फरवरी को क्रांति चौक पर अभिवादन कार्यक्रम और सुबह 10 बजे अन्नदान आयोजित किया जाएगा। गणेश उगले पाटील ने कहा कि यह उपक्रम सिर्फ उत्सव नहीं है, बल्कि हर परिवार में शिवविचार पिरोहित करने व समाज में सामाजिक भाईचारा व एकात्मता निर्माण करने की कोशिश का यह हिस्सा है। धर्मवीर छावा संगठन सामाजिक सरोकार के वहत समाजोपयोगी व प्रेरणादायी उपक्रम संचालित कर रहा है।
युवा परिषद के जिला संपर्क प्रमुख बने मोहिते
बुलंद छावा मराठा युवा परिषद के टीवी सेंटर स्थित विभागीय कार्यालय में प्रदेश कार्याध्यक्ष सतीश वेताल पाटील की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। इस दौरान जिला संपर्क प्रमुख के रूप में ऋषिकेश मोहिते व ठाणे जिलाध्यक्ष पद पर आदित्य कदम का चयन किया गया।
यह भी पढ़ें:-बीज विधेयक 2025 पर बवाल: सुधार या नियंत्रण? बहुराष्ट्रीय कंपनियों को फायदा, अन्नदाताओं को नुकसान?
बैठक में सुरेश वाकड़े पाटील, ज्ञानेश्वर जाधव, प्रदीप हारदे, बाबासाहेब चौधरी, शिवाजी पलसकर, संदीप शेलके, संदीप जाधव, योगेश देशमुख आदि पदाधिकारी मौजूद थे। नियुक्त पदाधिकारियों का बुलंद छावा सदस्य व पदाधिकारियों ने अभिनंदन किया है।
