वर्धा हाईवे प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स - सोशल मिडिया) 
वर्धा

वर्धा हाईवे पर 17 माह में 39,475 चालान, 4.29 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया

Over Speeding Cases: वर्धा जिले के हाईवे पर नियमों का उल्लंघन करने वाले 39,475 वाहनों से 17 माह में 4.29 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला गया। पुलिस 548 कि. मी. नेटवर्क पर नजर रख रही है।

केतकी मोडक

Wardha Highway Police Action: वर्धा जिले से गुजरने वाले राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ हाईवे पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पिछले 17 महीनों के दौरान कुल 39 हजार 475 मामलों में कार्रवाई करते हुए 4 करोड़ 29 लाख 10 हजार 800 रुपये का जुर्माना वसूला गया है।

इस कार्रवाई का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाना है। वर्धा जिले से कई महत्वपूर्ण राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्ग गुजरते हैं। इन मार्गों पर वाहन चालकों द्वारा ओवरस्पीडिंग, नो-पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा करना, शराब पीकर वाहन चलाना तथा बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने जैसे नियमों का उल्लंघन किए जाने पर हाईवे पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।

हाईवे पुलिस केवल दंडात्मक कार्रवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि सड़क सुरक्षा को लेकर जनजागरूकता अभियान भी चलाती है। दुर्घटनाओं की संभावना वाले 'ब्लैक स्पॉट' क्षेत्रों में आवश्यक सुरक्षा उपाय किए गए हैं। इसके बावजूद तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हादसों का खतरा बना रहता है।

पुलिस का मानना है कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने का सबसे प्रभावी उपाय यातायात नियमों का पालन करना है। किसी भी दुर्घटना की स्थिति में हाईवे पुलिस का बचाव दल तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को सहायता उपलब्ध कराता है तथा यातायात को सुचारु बनाए रखने का कार्य करता है।

3 अधिकारी व 21 कर्मचारी संभाल रहे जिम्मेदारी

महामार्ग पुलिस केंद्र जाम के अंतर्गत 3 पुलिस अधिकारियों और 21 कर्मियों का दल कार्यरत है। इस दल के पास तीन स्पीड गन वाहन उपलब्ध है, जिनकी सहायता से ओवर स्पीड करने वाले वाहनों पर निगरानी रखी जाती है। ये वाहन प्रमुख रूप से समृद्धि महामार्ग, नागपुर-तुलजापुर हाईवे तथा नागपुर-हैदराबाद हाईवे पर तैनात किए जाते हैं।

548 किलोमीटर लंबे हाईवे नेटवर्क पर निगरानी

महामार्ग पुलिस केंद्र जाम के कार्यक्षेत्र में कुल 548 किलोमीटर लंबाई के राष्ट्रीय और राज्य राजमार्ग शामिल हैं। इनमें राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 44, 361, 347-ए, 647 तथा राज्य राजमार्ग क्रमांक 258 (326), 244, 264, 258 और समृद्धि महामार्ग का समावेश है।

इन सभी मार्गों पर यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुचारु बनाए रखने के लिए हाईवे पुलिस चौबीसों घंटे सतर्क रहती है। पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने की अपील की है, ताकि सड़क दर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

1 लाख की बाइक पर 10 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में पुलिस के हत्थे चढ़ी 113 पेंडिंग चालान वाली बाइक

DU में वोटिंग से पहले नॉर्थ कैंपस में हिंसक झड़प, एक छात्र घायल, सुरक्षा में पैरामिलिट्री फोर्स तैनात

PM Modi Birthday: इन योजनाओं से बदली करोड़ों लोगों की जिंदगी, जानिए आम आदमी को क्या मिला

UPI फीस को लेकर सियासत तेज, राहुल ने इंदिरा गांधी का नाम लेकर सरकार को लताड़ा, बोले- ट्रंप के सामने झुके PM

क्या है झीरम घाटी हत्याकांड? 13 साल बाद NIA कोर्ट ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला, सभी 10 दोषियों को फांसी की सजा