

One Village One Ganpati Wardha: वर्धा जिले में 14 सितंबर से गणेशोत्सव का शुभारंभ हो रहा है और इस बार का उत्सव कई मायनों में विशेष होने जा रहा है। जिले भर में गणपति बाप्पा के आगमन को लेकर भक्तों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। खास बात यह है कि इस वर्ष जिले के 83 गांवों में ‘एक गांव, एक गणपति’ की अभिनव संकल्पना को अपनाया गया है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सौहार्द, एकता और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है।
गणेशोत्सव के अवसर पर जिले में कुल 267 ठिकाणों पर सार्वजनिक रूप से गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की जा रही है। जहां श्रद्धालु बड़े धूमधाम और श्रद्धा से गणपति बाप्पा की स्थापना कर उत्सव मनाएंगे। ‘एक गांव, एक गणपति’ की संकल्पना इस बार ग्रामीण इलाकों में लोगों के बीच एकता और भाईचारे की भावना को और प्रबल कर रही है। इस विचार के तहत प्रत्येक गांव में केवल एक सार्वजनिक गणेश स्थापना की जा रही है, जिससे न केवल अनावश्यक खर्च कम होगा, बल्कि गांव के सभी लोग एकजुट होकर सामूहिक रूप से उत्सव मना सकेंगे।
जिले में 60 ठिकाणो पर बडे व 124 स्थानों पर छोटी सार्वजनिक गणेश प्रतिमा का स्थापित की जाएंगी़। इसके अलावा 89 गांवों में एक गांव एक गणपति सहित कुल 262 सार्वजनिक गणेश है़। वहीं 13022 ठिकाणों पर घरेलू गणेश प्रतिमा विराजमान होगी़। इस प्रकार जिले में कुल 13 हजार 284 जगह लाडले गणेश की विधीवत स्थापना होनी है़ केवल एक दिन शेष होने से शहर के मार्केट में भी गणेशभक्त जमकर खरीदारी करते नजर आ रहे है़। कुम्हार श्री गणेश प्रतिमा को अंतिम रुप दे रहे है़।
पुलिस प्रशासन भी इस दौरान जिले में कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरत रहा है। सभी सार्वजनिक मंडलों को निर्देश दिए गए हैं कि वे नियमों का पालन करें और शांति बनाए रखें। गणेशोत्सव के दौरान दस दिनों तक सुरक्षा की दृष्टि से जिले के पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार अग्रवाल, एएसपी सदाशिव वाघमारे के मार्गदर्शन में एक एडीशन एसपी, 5 डीवाईएसपी, 13 पुलिस निरीक्षक 25 एपीआई, 71 पीएसआई, 1150 पुलिसकर्मी, 900 पुरुष व महिला होमगार्ड के अलाव 1 एसआरपीएफ का प्लाटून, 2 आरसीपी दल, 10 स्ट्रायकिंग फोर्स व 1 क्यूआरटी दल जगह जगह तैनात रहेंगा।