वर्धा में पुलिस पर तलवार से हमला! जुए के अड्डे पर छापेमारी से मचा बवाल, 23 गिरफ्तार
Gambling Den Raid: वर्धा के बोरगांव मेघे में जुए के अड्डे पर छापेमारी के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर तलवार से हमला किया, 2 पुलिसकर्मी घायल, 23 लोग गिरफ्तार।
- Written By: अर्पित शुक्ला
वर्धा में पुलिस पर तलवार से हमला (Image- Social Media)
Wardha News: महाराष्ट्र के वर्धा जिले में एक घर में चल रहे जुए के अड्डे पर छापेमारी के दौरान बदमाशों ने तलवार से हमला कर दो पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
बोरगांव मेघे गांव में बृहस्पतिवार शाम हुई घटना के सिलसिले में कम से कम 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वर्धा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अनुराग जैन ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सवांगी थाना अंतर्गत बोरगांव मेघे में एक घर में जुए का अड्डा चल रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस दल ने परिसर में छापा मारा और मौके पर मौजूद कुछ बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया।
अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने पुलिस दल पर तलवार और धारदार हथियारों से हमला किया, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। उन्होंने बताया कि अब तक तीन महिलाओं सहित 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया है तथा आगे की जांच जारी है।
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा में 20 साल पुराण जर्जर बना खतरा, नागरिको ने की तुरंत मरम्मत की मांग
समृद्धि महामार्ग पर भीषण हादसा: कार-ट्रक की जोरदार टक्कर में 6 घायल, पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया
नाफेड की चना खरीद अवधि बढ़ाई जाए, सांसद काले ने पालकमंत्री बावनकुले से की मांग
वर्धा हिंदी यूनिवर्सिटी के क्लर्क ने 100 से अधिक छात्राओं को भेजे अश्लील वीडियो, मचा हड़कंप, आरोपी सस्पेंड
यह भी पढ़ें- कुछ लोग दंगाइयों को उकसा रहे…उज्जवल निकम ने विपक्ष पर बोला हमला, गिनाए सरकार के काम
-एजेंसी इनपुट के साथ
