वर्धा में 1170 किसानों को सिंचाई सुविधा, दो योजनाओं से बढ़ी खेती की ताकत; किसानों को लाखों का अनुदान
Wardha Farmers Scheme: वर्धा में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर कृषि स्वावलंबन व बिरसा मुंडा कृषि क्रांति योजना से 3 वर्षों में 1170 किसानों को स्थायी सिंचाई सुविधा मिली। कुआं निर्माण के लिए 4 लाख तक अनुदान।
- Written By: अंकिता पटेल
Wardha Ambedkar Krishi Swavalamban Yojana( सोर्स: सोशल मीडिया )
Wardha Ambedkar Krishi Swavalamban Yojana: वर्धा किसानों की आय में वृद्धि और खेतों में स्थायी सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इनमें ‘डॉ. बाबासाहब अआंबेडकर कृषि स्वावलंबन योजना’ तथा ‘बिरसा मुंडा कृषि क्रांति योजना’ का जिले में प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है।
इन योजनाओं के कारण अनेक किसानों के खेत सिंचित हो रहे हैं। वर्धा जिला परिषद के कृषि विभाग द्वारा इन दोनों योजनाओं को लागू किया जा रहा है। अनुसूचित जाति वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर किसानों के लिए ‘डॉ. बाबासाहब आंबेडकर कृषि स्वावलंबन योजना तथा आदिवासी किसानों के लिए ‘बिरसा मुंडा कृषि क्रांति योजना’ चलाई जा रही है।
पिछले तीन वर्षों में जिले के कुल 1.170 किसानों को इन योजनाओं का लाभ मिला है, जिससे उन्हें स्थायी सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो सकी है। वर्ष 2023-24 में दोनों योजनाओं के तहत कुल 597 किसानों को लाभान्वित किया गया। वर्ष 2024-25 में 433 किसानों को लाभ मिला, जबकि वर्ष 2025-26 के लिए 140 किसानों को पात्र घोषित किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
Bullet Train से जुड़ेगा नासिक, बनेगा सुवर्ण त्रिकोण, जापान सरकार के सहयोग से मिलेगी प्रोजेक्ट को रफ्तार
उड़ता महाराष्ट्र नहीं! 25 जून से शुरू होगा ‘नशामुक्त महाराष्ट्र अभियान’, सरकार का एक्शन प्लान तैयार
‘चंदा दो या मंत्री पद छोड़ो!’ पार्थ पवार के अल्टीमेटम से NCP में हड़कंप, महाराष्ट्र में सियासी बवाल
ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए सेना तैयार! आर्मी चीफ द्विवेदी की दोटूक, थिएटराइजेशन रिपोर्ट रक्षा मंत्री को सौंपी
नई कुओं के लिए 4 लाख तक अनुदान डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर कृषि स्वावलंबन योजना के तहत नवबौद्ध एवं अनुसूचित जाति वर्ग के किसानों को नई कुआं निर्माण के लिए 4 लाख रुपये तथा पुराने कुएं की मरम्मत के लिए 1 लाख रुपये का अनुदान दिया जाता है।
इसी प्रकार बिरसा मुंडा कृषि क्रांति योजना के अंतर्गत आदिवासी किसानों को नई कुआं निमर्माण के लिए 4 लाख रुपये और मरम्मत के लिए 1 लाख रुपये की सहायता प्रदान की जाती है।
लाभ के लिए ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य
वर्धा जिला परिषद के कृषि विकास अधिकारी शिवा जाधव ने बताया कि इच्छुक किसानों को योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है।
यह भी पढ़ेें:-वर्धा जिला परिषद में 875 पद खाली, ‘मिनी मंत्रालय’ का कामकाज प्रभावित, अधिकारियों पर बढ़ा दोहरा कार्यभार
पंचायत समिति के कृषि विभाग में आने वाले किसानों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। पात्र किसानों से योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की गई है।
जिले में वर्षवार लाभार्थियों की संख्या
डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर कृषि स्वावलंबन योजना
- 21023-24 426 किसान
- 2024-25 276 किसान
- 2025-26: 86 किसान
- बिरसा मुंडा कृषि क्रांति योजना
- 2023-24: 171 किसान
- 2024-25 157 किसान
- 2025-26: 54 किसान
