वर्धा में किसान आत्महत्याओं का सिलसिला जारी, 8 माह में 100 किसानों ने उठाया विघातक कदम

Wardha Agriculture Crisis: वर्धा जिले में 2026 के पहले आठ महीनों में 100 किसानों ने आत्महत्या की। 52 मामलों को सरकारी सहायता के लिए पात्र माना गया है, जबकि 19 प्रकरण जांच के लिए लंबित हैं।
wardha farmer suicides 2026 agriculture crisis
वर्धा किसान आत्महत्या(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Wardha Farmer Suicides 2026: वर्धा जिले में किसान आत्महत्याओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस वर्ष महज आठ महीनों में ही 100 किसानों ने आत्महत्या की है। इनमें से 52 प्रकरणों को सरकारी सहायता के लिए पात्र माना गया है, जबकि 19 प्रकरण जांच के लिए लंबित हैं।

लगातार बढ़ रही आत्महत्याओं के कारण खेती के संकट पर स्थायी उपाय करने की आवश्यकता जताई जा रही है। वर्ष 2021 से 31 अगस्त 2026 तक जिले में किसान आत्महत्याग्रस्त परिवारों को का जरूरत है।

चारों ओर से घिरे किसान

शासन की ओर से आर्थिक सहायता दी गई है। इसके बावजूद आत्महत्याओं का सिलसिला जारी है। किसानों को कभी अतिवृष्टि से फसलों के नुकसान, तो कभी बारिश की कमी से सूखे जैसी स्थिति का सामना करना पड़ता है। इस वर्ष भी बारिश ने मुंह मोड़ने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। इसके अलावा फसलों पर कीट एवं रोगों का प्रकोप होने से उत्पादन लागत बढ़ी है और अपेक्षित उत्पादन की संभावना कम हुई है।

wardha farmer suicides 2026 agriculture crisis
सूखे की मार: महाराष्ट्र को केंद्र से मिले महज 50 करोड़, 19 जिलों में खरीफ फसल बर्बाद होने से किसान बेहाल

प्रमुख कारण क्या?

कर्ज का बढ़ता बोझ, उत्पादन में अनिश्चितता और आर्थिक तंगी किसानों को आत्महत्या जैसे कठोर कदम उठाने के लिए मजबूर कर रही है। ऐसे में शासन एवं प्रशासन स्तर पर ठोस और प्रभावी उपायों की जरूरत है।

1,419 किसान परिवारों को सहायता

किसान आत्महत्याग्रस्त परिवारों को शासन के नियमानुसार एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। वर्ष 2021 से 31 अगस्त 2026 तक जिले में 1,419 किसान परिवारों को सरकारी सहायता दी गई है। हालांकि, केवल आर्थिक मदद से समस्या का स्थायी समाधान संभव नहीं है। कृषि उपज को उचित भाव, सिंचाई, फसल बीमा, कर्ज में राहत तथा प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षा जैसी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की आवश्यकता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com