वर्धा में अतिक्रमण हटाओ अभियान, 24 दुकानदारों का सामान जब्त, व्यापारियों में नाराजगी; कार्रवाई पर उठे सवाल
Wardha Encroachment Drive: वर्धा में नगर परिषद ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करते हुए 24 अतिक्रमणधारकों का सामान जब्त किया। हालांकि कई जगह अतिक्रमण बने रहने से कार्रवाई पर भेदभाव के आरोप लग रहे हैं।
- Written By: अंकिता पटेल
Wardha Municipal Council Action ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Wardha Municipal Council Action: वर्धा शहर में अतिक्रमण हटाने की मुहिम नगर परिषद ने शुरू की है। मंगलवार, 24 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा से लेकर प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी की प्रतिमा, केसरीमल कन्या स्कूल के आसपास, छत्रपति शिवाजी महाराज चौक के आस-पास के अतिक्रमण को हटाया गया।
24 अतिक्रमणधारकों का सामान भी जब्त किया गया। लेकिन कुछ जगह अतिक्रमण जैसे थे होने से कार्रवाई भेदभावपूर्ण होने का आरोप लगाया जा रहा है। शहर के मुख्य मार्गों पर वर्षों से अतिक्रमण फैल चुका है।
इसमें सड़क तक हाथगाड़ियां लगाकर फल, सब्जी, खाद्य पदार्थ और अन्य सामान बेचे जाते थे। इससे ग्राहकों की भीड़ जुट जाती थी और यातायात में रुकावट आती है।
सम्बंधित ख़बरें
Student Death Nashik: परीक्षा के लिए ली लिफ्ट बनी मौत का सफर, 9वीं के छात्र की बस के नीचे आने से मौत
यवतमाल जिला परिषद स्कूलों का बदला स्वरूप, 4.83 लाख छात्र और विशेषज्ञ शिक्षकों के साथ शिक्षा व्यवस्था मजबूत
‘छोटा मटका’ बाघ केस में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, अब गोरेवाड़ा की तर्ज पर ताडोबा में बनेगा रेस्क्यू सेंटर
Maharashtra Fake Call Center: कॉल सेंटर घोटाले में अफसरों की मिलीभगत, CBI जांच पर उठे सवाल
केसरीमल कन्या स्कूल के आसपास का अतिक्रमण बार-बार हटाए जाने के बावजूद फिर से व्यापारियों द्वारा सड़क पर अतिक्रमण कर लिया जाता है, जिससे मार्ग तंग रहता और रोजाना यातायात में रुकावट होती है।
शाम के समय तो यातायात पूरी तरह से जाम हो जाती है। इस संबंध में नगर परिषद के अतिक्रमण हटाने वाली ने महात्मा गांधी की प्रतिमा से लेकर इंदिरा गांधी की प्रतिमा, केसरीमल कन्या स्कूल और छत्रपति शिवाजी महाराज चौक से अतिक्रमण हटाया।
इस मुहिम के आगे भी जारी रहने की बात कही गई है। लेकिन अधिकांश जगह अतिक्रमण जैसे का वैसे होने से अतिक्रमण कार्रवाई को लेकर भेदभावपूर्ण तथा सटीक नहीं होने का आरोप किया जा रहा है।
आर्वी मार्ग पर अतिक्रमण की समस्या
आर्वी नाका क्षेत्र में तो शाम के समय वाहन निकालना भी मुश्किल हो गया है। सड़क के दोनों किनारों पर बड़ी संख्या में फल, सब्जी और खाद्य पदार्थ बेचने वाले अतिक्रमण कर सड़क का आधा हिस्सा घेर लेते हैं।
यह भी पढ़ें:-वर्धा के 14 गांवों में जलापूर्ति ठप, 5 दिन से पानी बंद, पेयजल के लिए भटक रहे नागरिक; पाइपलाइन मरम्मत जारी
इससे यातायात में रुकावट उत्पन्न होती है और रोजाना जाम की स्थिति बनती है। इसके कारण छोटे-मोटे हादसों की घटनाएं भी बढ़ी हैं। इस मार्ग पर अतिक्रमण हटाने की मांग नागरिकों की ओर से की जा रही है।
नाली का अतिक्रमण जैसे थे
छत्रपति शिवाजी महाराज चौक परिसर में नाली पर ठेले लगाकर अतिक्रमण किया है। यह अतिक्रमण कार्रवाई के दौरान नहीं हटाया गया।
इतना ही नहीं तो केसरीमल स्कूल के सामने सुबह अतिक्रमण हटाने के बाद शाम के समय सब्जीयां व अन्य दुकाने लगी हुई थी।
