Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आगजनी के बाद अब ‘भ्रूण कांड’ से दहला वर्धा अस्पताल, शौचालय में मिला नवजात का शव, मचा हड़कंप

Wardha District Hospital News: वर्धा जिला अस्पताल के शौचालय में मिला 8 माह का मृत पुरुष भ्रूण। आगजनी के बाद अब इस घटना से मचा हड़कंप। अस्पताल के ज्यादातर सीसीटीवी कैमरे मिले बंद।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Dec 28, 2025 | 11:06 AM

जिला अस्पताल में मिला शव (सौजन्य-नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Dead Fetus Found Wardha: तीन दिन पहले बालरोग विभाग से सटे रिकॉर्ड कक्ष में आगजनी की घटना की चर्चा थमी ही नहीं थी कि जिला अस्पताल में एक और गंभीर मामला सामने आया है। शनिवार, 27 दिसंबर की सुबह अस्पताल के शौचालय में मृत अवस्था में नवजात भ्रूण पाए जाने से खलबली मच गई। सूचना मिलते ही अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारी एवं पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने पंचनामा कर प्रकरण में जांच आगे बढ़ाई है। उल्लेखनीय है कि तीन दिन पूर्व जिला अस्पताल की इमारत क्रमांक 2 के दूसरे माले पर आग लगी थी। इसमें कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन स्टोर रूम व रिकॉर्ड रूम पूरी तरह जलकर खाक हो गए थे। इस आगजनी में कुछ दवाइयां एवं महत्वपूर्ण रिकॉर्ड भी नष्ट हो गए थे।

बाथरूम में मिला शव

इस घटना की चर्चा अभी चल ही रही थी कि शनिवार सुबह एक और गंभीर मामला उजागर हुआ। अस्पताल के एएनसी ओपीडी से सटे बाथरूम में नवजात शिशु मृत अवस्था में पाया गया। सुबह बाथरूम की सफाई के लिए पहुंची महिला कर्मचारी को जैसे ही भ्रूण दिखाई दिया, पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया। खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर तुरंत बाथरूम को सील कर पुलिस को सूचना दी गई। शहर थाना पुलिस उपनिरीक्षक बानोद दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पंचनामा कर मृत भ्रूण को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। घटना के बाद जिला अस्पताल के कर्मचारियों में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।

यह भी पढ़ें – किडनी तस्करी: मास्टरमाइंड निकला कंबोडिया का डॉक्टर, वायरल वीडियो ने खोले राज, पुलिस के हाथ लगे सबूत

क्या किसी ने नवजात शिशु को बाथरूम में लाकर फेंक दिया, या फिर किसी महिला की वहीं प्रसूति हुई, इन सवालों के जवाब तलाशे जा रहे हैं। पुलिस ने अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। जिला शल्य चिकित्सक डॉ. सुमंत वाघ ने प्रकरण में जांच चल रही है, ऐसा बताया।

पुरुष जाति का 8 माह का भ्रूण

प्राथमिक जांच में पता चला है कि उक्त भ्रूण पुरुष जाति का था और लगभग 8 माह का बताया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने उसे मध्यरात्रि या तड़के बाथरूम में लाकर फेंका होगा। एएनसी ओपीडी होने के कारण यहां सुबह से ही भीड़ रहती है। अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

इमारत में लगे कुछ CCTV बंद

उल्लेखनीय है कि आगजनी की घटना के बाद इमारत में लगी फायर सिस्टम की विफलता सामने आई थी। वहीं, शनिवार को बाथरूम में मृत भ्रूण मिलने के बाद यह भी सामने आया कि अस्पताल में लगे अधिकांश सीसीटीवी कैमरे बंद हैं। जिस इमारत में यह घटना हुई, उसके एक छोर का सीसीटीवी बंद था, जबकि अन्य कुछ स्थानों पर भी कैमरे बंद पाए गए। जो सीसीटीवी चालू हैं, उनकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

Wardha district hospital dead fetus found toilet investigation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 28, 2025 | 11:06 AM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Wardha
  • Wardha News

सम्बंधित ख़बरें

1

जलयुक्त शिवार में बड़ी लापरवाही, 15.95 करोड़ की योजना पर ब्रेक, टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी

2

Thane: अवैध हॉल के शोर से नाराज नागरिक, इंद्रप्रस्थ सोसाइटी ने उठाया सख्त कदम

3

BMC चुनाव में सपा की एंट्री, 9 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी, 150 सीटों पर अकेले लड़ने का ऐलान!

4

मालेगांव के दाभाड़ी में तेंदुए की दस्तक, खेत में मिले पगचिन्ह; गांव में दहशत, वन विभाग ने की पुष्टि

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.