Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

BMC चुनाव में सपा की एंट्री, 9 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी, 150 सीटों पर अकेले लड़ने का ऐलान!

BMC Elections 2026: समाजवादी पार्टी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की दूसरी सूची। अब तक 30 नाम घोषित। अबू आसिम आजमी के नेतृत्व में 150 सीटों पर अकेले लड़ेगी समाजवादी पार्टी।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Dec 28, 2025 | 10:39 AM

अबू आजमी ने जारी की लिस्ट (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Samajwadi Party BMC Election 2026: समाजवादी पार्टी ने रविवार को आगामी बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) चुनाव के लिए अपनी दूसरी सूची जारी की है। इस सूची में विभिन्न वार्डों से 9 उम्मीदवारों के नाम शामिल किए गए हैं। अब तक पार्टी 30 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर चुकी है।

यह सूची समाजवादी पार्टी के मुंबई प्रदेश अध्यक्ष मेराज सिद्दीकी ने जारी की, जिसमें कहा गया है कि महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी के निर्देशानुसार आगामी मुंबई महानगरपालिका चुनाव में समाजवादी पार्टी की ओर से चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की यह दूसरी सूची घोषित की जा रही है। पार्टी जल्द ही और उम्मीदवारों की सूची जारी करेगी और मुंबई के सभी वार्डों में पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी।

सपा की दूसरी सूची

दूसरी सूची में शामिल उम्मीदवारों के नाम और उनके वार्ड इस प्रकार हैं।

वार्ड 39 से सुनैना कुलदीप लाल विश्वकर्मा, वार्ड 48 से मोहम्मद इस्माइल शेख, वार्ड 145 से रुक्साना बानो मोहम्मद इब्राहिम, वार्ड 147 से राजश्री दशरथ लोकहांडे और वार्ड 163 से यूसुफजहां आयूब खान को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा शैख तबस्सुम हारून को वार्ड 167 से, मोहम्मद कुरैशी शकील मोहम्मद अमीन कुरैशी को वार्ड 207, सीमा इमरान मुल्ला को वार्ड 209, जबकि जाकिर हुसैन मूसा हबिया को वार्ड 223 से चुनाव मैदान में खड़ा किया गया है।

मुंबई महानगरपालिका चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों की दूसरी सूची।#SamajwadiParty #Mumbai #BMC #MunicipalElections #AbuAsimAzmi #Maharashtra #MankhurdShivajiNagar pic.twitter.com/6j0LI4B5hN — Abu Asim Azmi (@abuasimazmi) December 27, 2025

सपा की पहली सूची के प्रत्याशी

इससे पहले सपा ने शुक्रवार को 21 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की थी। पहली सूची में शामिल उम्मीदवारों के नाम और उनके वार्ड इस प्रकार हैं।

वार्ड 20 – मोहम्मद अजहरुद्दीन सिद्दीकी

वार्ड 64 – डॉ. शीला अखिलेश यादव

वार्ड 90 – सना अब्बास कुरैशी

वार्ड 96 – सुमैया शेख शब्बीर

वार्ड 134 – शायरा शफीहत खान आजमी

वार्ड 135 – अख्तरी आरिफ मोहम्मद इकबाल

वार्ड 136 – रुखसाना नाजीम सिद्दीकी

वार्ड 137 – अहमद युनुस कुरैशी

वार्ड 140 – आम्रपाली विश्वासराव दावरे

वार्ड 141 – जायदा इनायतुल्ला कुरैशी

वार्ड 142 – ज्योति लक्ष्मण गुडगे

वार्ड 143 – आयेशा रहमतुल्ला सय्यद

वार्ड 148 – साक्षी सुनील कुमार यादव

वार्ड 148 – डॉ. सुनिता ठाकुर (दूसरा नाम)

यह भी पढ़ें – मनपा चुनाव: उत्तर भारतीयों का ‘पश्चिम-नागपुर’ पैटर्न, सियासी दलों की बड़ी चिंता, कहा- जो समाज का…

वार्ड 174 – मोहम्मद अरबिंद मुक्ताज शेख

वार्ड 181 – गौस मोहिउद्दीन लतीफ खान

वार्ड 188 – इरफान साजिद अहमद सिद्दीकी

वार्ड 201 – अमरीन शहजाद अब्दुल्ला

वार्ड 212 – डोमिनिक मलिक

वार्ड 221 – गुलाम नबी यूसुफ मनसूरी

वार्ड 224 – रुखसाना जाफर तीनवाला

समाजवादी पार्टी ने स्पष्ट किया है कि आगामी बीएमसी चुनाव में वह स्वतंत्र रूप से चुनाव मैदान में उतरेगी और मुंबई के अधिकांश वार्डों (लगभग 150 सीटों) पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Sp bmc election 2026 second candidate list mumbai abu azmi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 28, 2025 | 10:39 AM

Topics:  

  • BMC Elections
  • Maharashtra
  • Maharashtra Local Body Elections
  • Mumbai
  • Samajwadi Party

सम्बंधित ख़बरें

1

मालेगांव के दाभाड़ी में तेंदुए की दस्तक, खेत में मिले पगचिन्ह; गांव में दहशत, वन विभाग ने की पुष्टि

2

Mumbai: रशीद मामू विवाद पर आदित्य ठाकरे का पलटवार, बीजेपी से पूछा कड़ा सवाल

3

नासिक को ट्रैफिक राहत, कुंभ 2027 से पहले बड़ा फैसला, 214 करोड़ की मंजूरी

4

BKC में बुलेट ट्रेन निर्माण पर बीएमसी की रोक, नियम उल्लंघन का मामला

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.