वर्धा जिला अस्पताल में फिर भड़की आग! दवा भंडार में मची तबाही, लाखों की दवाइयां जलकर खाक, बाल-बाल बची जान
Wardha District General Hospital Fire: वर्धा जिला सामान्य अस्पताल के औषधि भंडार में भीषण आग। शॉर्ट सर्किट से लाखों की दवाइयां खाक। अस्पताल प्रशासन की लापरवाही आई सामने।
- Written By: प्रिया जैस
अस्पताल के औषधि भंडार में आग (सौजन्य-नवभारत)
District General Hospital Wardha: वर्धा जिला सामान्य अस्पताल में एक बार फिर आगजनी की घटना सामने आई है। रविवार, 12 अप्रैल की सुबह करीब 9:30 से 10 बजे के बीच अस्पताल परिसर स्थित औषधि भंडार में अचानक आग लग गई, जिससे परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही नगर पालिका का दमकल वाहन मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक वहां रखी बड़ी मात्रा में दवाइयां जलकर खाक हो चुकी थीं।
इस घटना में भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। आग बुझाने के दौरान दमकल विभाग के एक कर्मी को मामूली चोट भी आई, हालांकि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, इससे पहले भी जिला अस्पताल की इमारत क्रमांक-2 में आग लग चुकी है, जिसमें अस्पताल का रिकॉर्ड जलकर नष्ट हो गया था।
शॉर्ट सर्किट से लगी आग
उस घटना में फायर ऑडिट में लापरवाही सामने आई थी और जांच अभी पूरी भी नहीं हुई थी कि एक और आगजनी की घटना घटित हो गई। रविवार को अवकाश होने के कारण परिसर में सन्नाटा था। एक अधिकारी जब औषधि भंडार में पहुंचे तो उन्हें धुआं निकलता दिखाई दिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग पहली मंजिल पर स्थित भंडार कक्ष में लगी थी।
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा: महाराष्ट्र सरकार का नया आदेश, मुफ्त यूनिफॉर्म की गुणवत्ता पर सख्ती, 100% पॉलिस्टर कपड़े पर रोक
वर्धा की वना नदी में डूबे पिता, बेटी समेत तीन; अवैध रेत उत्खनन से बने गहरे गड्ढों के कारण हुआ दर्दनाक हादसा
वर्धा में गर्मी का नया रिकॉर्ड: 46.08 डिग्री तापमान के साथ विदर्भ का सबसे गर्म जिला बना, सड़कों पर पसरा सन्नाट
वर्धा में फिल्मी स्टाइल में कार्रवाई: दारोडा टोल नाके पर घेराबंदी कर अंतरराज्यीय चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार
नगर पालिका दमकल विभाग के सहायक अग्निशमन अधिकारी विशाल नाईक, अग्निशमन अधिकारी अशोक लोखंडे, चालक प्रदीप तराले तथा फायरमैन गौरव शेगांवकर, अमोल शेंडे, सिद्धार्थ मरकवाडे और मयूर सोनवणे के प्रयासों से आग पर काबू पाया गया।
दवाइयां जलकर खाक (सौजन्य-नवभारत)
इस दौरान सहायक अग्निशमन अधिकारी विशाल नाईक को मामूली चोट आई। आग में औषधि कक्ष में रखे विभिन्न प्रकार के दवाइयों के बॉक्स जलकर नष्ट हो गए, कुछ विद्युत उपकरण भी क्षतिग्रस्त हुए। घटनास्थल का निरीक्षण जिला शल्य चिकित्सक डॉ. सुमंत वाघ सहित अन्य अधिकारियों ने किया।
यह भी पढ़ें – मुंह में कपड़ा ठूसा, हाथ पर काटा..पुणे रेस्क्यू सेंटर से 13 बांग्लादेशी लड़कियां फरार, CCTV में कैद हुई वारदात
घटना की होगी विस्तृत जांच
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। औषधि भंडार में लगे एसी में शॉर्ट सर्किट होने से चिंगारी निकली, जिससे आग भड़क गई। मामले की विस्तृत जांच की जाएगी, ऐसा संबंधित अधिकारियों ने बताया। सूत्रों के अनुसार, अस्पताल परिसर की कई इमारतों में फायर सुरक्षा व्यवस्था अभी भी अद्यतन नहीं है, जिससे भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
अस्पताल प्रशासन की लापरवाही उजागर
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी अस्पताल (District General Hospital) की इमारत क्रमांक-2 में शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी, जिसमें रिकॉर्ड रूम को भारी नुकसान हुआ था। उस समय प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए गए थे और फायर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा गया था, लेकिन इन निर्देशों की अनदेखी किए जाने की बात सामने आ रही है। लगातार हो रही घटनाओं के चलते अस्पताल प्रशासन (District General Hospital) की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
