सेक्सस्टॉर्शन से…पार्सल फ्रॉड तक, साइबर ठगी का बढ़ता जाल, वर्धा में 32 मामलों में करोड़ों की चपत
Cyber Fraud Cases Wardha: वर्धा जिले में 2025 में साइबर फ्रॉड के 32 मामले सामने आए हैं। फर्जी कॉल, KYC, OTP और लिंक के जरिए 1.86 करोड़ की ठगी, पुलिस अलर्ट।
- Written By: प्रिया जैस
साइबर क्राइम (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Wardha Cyber Fraud: वर्धा जिले में ऑनलाइन फ्रॉड के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। साइबर अपराधी नई-नई तरकीबें अपनाकर आम नागरिकों को ठग रहे हैं। वर्ष 2025 में जनवरी से अब तक जिले में ऑनलाइन ठगी के कुल 32 प्रकरण दर्ज किए गए हैं, जिनमें ठगों ने नागरिकों से 1 करोड़ 86 लाख 91 हजार रुपये की बड़ी रकम हड़प ली है। बढ़ते मामलों ने पुलिस प्रशासन के साथ-साथ आम जनता की चिंता भी बढ़ा दी है।
हालांकि राहत की बात यह है कि साइबर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए अब तक 9 मामलों का सफलतापूर्वक पर्दाफाश किया है। ऑनलाइन शॉपिंग, फर्जी कॉल, लिंक भेजकर बैंक जानकारी हासिल करना, केवाईसी अपडेट के नाम पर ठगी, ओटीपी मांगकर खाते खाली करना जैसे तरीकों से साइबर अपराधी लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि जागरूकता की कमी के कारण नागरिक आसानी से इन जालसाजों के झांसे में आ जाते हैं।
नागरिकों ने सावधानी बरतना जरूरी
साइबर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक या मैसेज पर भरोसा न करें, अपनी बैंक और ओटीपी जानकारी किसी से साझा न करें और संदेह होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन या नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराएं।
सम्बंधित ख़बरें
महिदपुर में हैवानियत की हद: जमीन में हिस्सा मांगने पर महिला के बाल काटे, जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया
कानपुर में इरशाद का ‘काला खेल’, दो युवतियों को बंधक बनाकर धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, आरोपी गिरफ्तार
वाराणसी पुलिस का बड़ा एक्शन: 12.50 लाख की इंश्योरेंस साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार
बड़नगर मोहर्रम जुलूस विस्फोट केस में जांच तेज, ATS की एंट्री से खुल सकते हैं खौफनाक राज; 9 आरोपी गिरफ्तार
साइबर सेल विभाग कर रहा जनजागरण
स्थानीय साइबर सेल विभाग ऑनलाइन फ्रॉड से नागरिकों ने बचने के लिए व्यापक तौर पर जनजागरण मुहिम चला रहा है। शहर के सार्वजनिक स्थल, सरकारी कार्यक्रम, मेला, समारोह आदि ठिकाणो पर स्टॉल लगाते हुए बैनर, पाम्प्लेट बांट कर जनजागरण कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें – Big News: गोंदिया में कमांडर समेत 3 माओवादियों ने डाले हथियार, ₹20 लाख का था इनाम, नक्सलियों से अपील
पाइंटर
- जनवरी 2025 से अब तक दर्ज मामले – 32
- कुल ठगी की राशि – 1,86,91,000
- साइबर पुलिस द्वारा सुलझाए गए मामले – 9
ऑनलाइन फ्रॉड से जुड़े अहम तथ्य
- फर्जी कॉल और लिंक
- केवाईसी अपडेट का झांसा
- ओटीपी और बैंक डिटेल मांगना
- ऑनलाइन शॉपिंग व निवेश धोखाधड़ी
- एपीके फाईल्स के नाम पर फ्रॉड
- सेक्सस्टॉर्शन मामले में धोखाधड़ी
- पार्सल फ्रॉड के नाम पर ठगी
