ठाणे में अवैध खनन पर बड़ा वार, 118 करोड़ का जुर्माना वसूला, 108 लोगों पर FIR
Thane News: ठाणे और नवी मुंबई में अवैध खनन पर प्रशासन का बड़ा एक्शन। 108 डेवलपर, ठेकेदार और भू-मालिकों पर एफआईआर के निर्देश, 118 करोड़ रुपये जुर्माने की वसूली नहीं होने पर आपराधिक कार्रवाई तेज।
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: आकाश मसने
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Thane Illegal Mining: ठाणे में बड़े पैमाने पर हो रहे निर्माण कार्यों में अवैध खनन के मामले भी बढ़े हैं। जिलाधिकारी श्रीकृष्ण पांचाल के निर्देश पर ठाणे के तहसीलदार ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए संबंधित लोगों से लगभग 118 करोड़ रुपये की जुर्माने की वसूली करने का आदेश दिया है।
108 डेवलपर, ठेकेदार और भू-मालिकों पर प्राथमिकी
अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि 108 ‘डेवलपर’, ठेकेदारों और भू-मालिकों के खिलाफ मामले दर्ज किए जाने का निर्देश दिया गया है। अनधिकृत रुप से लघु खनिज, मिट्टी उत्खनन को लेकर ठाणे और नवी मुंबई में के बिल्डरों खिलाफ महाराष्ट्र भूमि राजस्व संहिता के तहत जुर्माना लगाया गया था जिसका भुगतान नहीं किए जाने पर पिछले दिनों को यह आदेश जारी किया गया।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र जिला परिषद चुनाव रिजल्ट: बीजेपी बनी 1 नंबर पार्टी, शिंदे ने भी लगाया शतक; विपक्ष का सूपड़ा साफ
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में 2.5 करोड़ की MD ड्रग्स जब्त, बड़े नेटवर्क का खुलासा; 7.5 किलो मेफेड्रोन के साथ आरोपी गिरफ्तार
‘हम मराठी को किराए पर घर नहीं देते’, भायंदर की घटना पर भड़के प्रताप सरनाईक, बोले-शिवसेना की भाषा में देंगे जवाब
कल्याण के दुर्गाडी किले पर बकरीद पर भारी तनाव; नमाज के बाद नारेबाजी, जवाब में हिंदुओं का हनुमान चालीसा पाठ
बकरीद पर कुर्बानी के विरोध में सूअर लेकर पहुंचे VHP प्रदर्शनकारी, मीरा रोड में बढ़ा सियासी बवाल
आदेश के अनुसार, अब प्रशासन खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम,1957 के प्रावधानों का इस्तेमाल कर रहा है जो आपराधिक अभियोजन की अनुमति देता है। इन प्राथमिकी की स्थिति पर रिपोर्ट देने के लिए मंडल अधिकारियों को सोमवार तक की समय-सीमा दी गई थी। जुर्माना न भरे जाने पर संबंधितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
